एक्सप्लोरर

Amazon CEO Warns Employees: अमेजन के सीईओ ने जारी की बड़ी चेतावनी, ये काम कर लें एंप्लाइज वरना चली जाएगी नौकरी

Amazon CEO: अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है. अगर कर्मचारी इस शर्त को नहीं मानते हैं तो कंपनी उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई कर सकती है.

Amazon CEO Andy Jassy: विश्व की सबसे ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon)  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी (Amazon CEO Andy Jassy) ने अपने एंप्लाइज को चेतावनी दी है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन के सीईओ ने कहा कि जो लोग हफ्ते में तीन दिन वर्क फ्रॉम ऑफिस (Work From Office) नहीं करेंगे उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा. गौरतलब है कि मई 2023 में कंपनी ने वर्क फ्रॉम ऑफिस को शुरू कर दिया था और सभी एंप्लाइज को कम से कम हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा था. कंपनी द्वारा दिए गए आदेश के बाद भी बहुत से ऐसे कर्मचारी है जिन्होंने इसका पालन नहीं किया है.

सीईओ एंडी जेसी ने दी सख्त चेतावनी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस तरह के एंप्लाइज पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीईओ एंडी जैसी ने कहा कि अगर कर्मचारी कंपनी के इस आदेश का सही तरीके से पालन नहीं करते हैं तो उन्हें भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. इस महीने में हुई एक मीटिंग में सीईओ ने यह साफ कर दिया कि अगर कर्मचारी अपने वर्क फ्रॉम ऑफिस के टारगेट को पूरा करने से चूकते हैं तो ऐसे में उन्हें अपनी नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है.

ध्यान देने वाली बात ये है कि लंबे वक्त से बहुत से कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम होने के कारण अपने घरों से काम कर रहे थे, लेकिन अब कंपनी की सख्त वर्किंग पॉलिसी के बाद उन्हें एक बार फिर खुद को ऑफिस वाले स्थान पर लोकेट करना पड़ सकता है.

कंपनी ने की 27,000 कर्मचारियों की छंटनी

विश्व की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के कर्मचारियों के लिए साल 2023 मुश्किल भरा रहा है. वैश्विक मंदी के कारण कंपनी ने अपने खर्च को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी (Amazon Layoffs 2023) की है. इस साल कंपनी ने कुल 27,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा है. इसके बाद नियमों को और सख्त करते हुए मई 2023 में कंपनी ने हफ्ते में तीन दिन ऑफिस के काम को जरूरी कर दिया है. ऐसे में कंपनी के अमेरिका स्थित सिएटल में बड़े स्तर पर कर्मचारियों ने इस आदेश का विरोध किया था. इसके बाद भी अमेजन ने अपने निर्णय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी से इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम बढ़े, गुरुग्राम, अलीगढ़ समेत कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget