By: एजेंसी | Updated at : 30 Jan 2019 08:52 AM (IST)
मुंबई: कर्ज से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बुधवार को 15 उड़ाने रद्द करने का फैसला किया है. छह बोइंग 737 विमानों के खड़ा होने के बाद यह फैसला लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने ये विमान किराए पर लिए थे. समय से पैसा न चुका पाने के कारण इनकी उड़ान रोक दी गई.
सूत्रों ने बताया कि तीन और बोइंग विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया है, जिसके चलते मंगलवार को करीब 20 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. पिछले दो दिनों में किराया नहीं चुकाने के कारण खड़े किए गए विमानों की कुल संख्या छह हो गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विमानन कंपनी की बुधवार को 15 उड़ानें रद्द होंगी. इनमें से कुछ उड़ानें दिल्ली भी जाने वाली हैं. इससे पहले एक सूत्र ने कहा, ''जेट एयरवेज की ओर से विमानों का पट्टा किराया नहीं चुकाया गया है. इसलिए उसे अपने तीन और बोइंग-737 विमानों को परिचालन से बाहर करना पड़ा है.''
कंपनी अपने सहयोगी एतिहाद से ज्यादा पूंजी का निवेश करने पर बातचीत कर रही है. लेकिन इन तीनों विमानों को खड़े किए जाने से उसने अपनी दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, पोर्ट ब्लेयर और बेंगलुरू को जाने और आने वाली कम से कम 19 उड़ाने रद्द की हैं.
धोखाधड़ी: स्पाइसजेट के सीएमडी, सात अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
यह वेबसाइट कुकीज़ या इसी तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करती है, ताकि आपके ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाया जा सके और व्यक्तिगतर तौर पर इसकी सिफारिश करती है. हमारी वेबसाइट के लगातार इस्तेमाल के लिए आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत हों.