एक्सप्लोरर

Doms Industries IPO: आज खुल गया इस स्टेशनरी कंपनी का आईपीओ, 1200 करोड़ के इश्यू में पैसे लगाने से पहले जानें ये बातें

Doms Industries IPO: बड़ी स्टेशनरी कंपनी डॉम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ बुधवार को निवेशकों के लिए खुल गया है. अगर आप इसमें पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आईपीओ के बारे में जानकारी हासिल कर लें.

Doms Industries IPO: बुधवार का दिन आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए बहुत अहम है. आज बड़ी स्टेशनरी कंपनी डॉम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ खुल गया है. इस इश्यू के जरिए कंपनी 1200 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. अगर आप भी इसमें निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो पैसे लगाने से पहले इस आईपीओ से जुड़े सभी डिटेल्स के बारे में जान लें. जानते हैं कि कंपनी ने एंकर निवेशकों से कितनी रकम जुटाई है और इसका कितना प्राइस बैंड तय किया है.

कंपनी तय किया इतना प्राइस बैंड

डॉम्स इंडस्ट्रीज ने आईपीओ का प्राइस बैंड 750 रुपये से लेकर 790 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. वहीं एक लॉट में 18 शेयर हैं. रिटेल निवेशक कम से कम 18 शेयरों का एक लॉट खरीद सकते हैं. वहीं अधिकतम 14 लॉट यानी कुल 252 शेयरों पर बोली लगाई जा सकती है. ऐसे में इस आईपीओ में खुदरा निवेशक कम से कम 14,220 रुपये और अधिकतम 1,99,080 रुपये लगा सकते हैं. इस आईपीओ में कंपनी ने 350 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए हैं. वहीं 850 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए गए हैं. 

एंकर निवेशकों से जुटाई इतनी रकम

डॉम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 12 दिसंबर को ही खुल गया था. कंपनी ने इन निवेशकों से कुल 537.75 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं और इन्हें 68,06,961 इक्विटी शेयर 790 रुपये के प्राइस पर जारी किए गए हैं. एंकर राउंड में शामिल होने वाली कंपनियों में  Abu Dhabi Investment Authority, Optimix Wholesale Global Emerging Markets, Goldman Sachs, Theleme India Master Fund, Ashoka Whiteoak Emerging Markets, Fidelity Funds और Belgrave Investment Fund का नाम शामिल हैं.

आईपीओ से जुड़ी जरूरी तारीखें ये हैं

आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है और इसे 15 दिसंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं. कंपनी शेयरों का अलॉटमेंट 18 दिसंबर को करेगी. जिन लोगों को अलॉटमेंट नहीं मिलेगा उन्हें 19 दिसंबर तक रिफंड मिल जाएगा.  शेयरों को डीमैट खाते में 19 दिसंबर को ट्रांसफर किया जाएगा और उनकी लिस्टिंग BSE और NSE पर 20 दिसंबर को होगी.

क्या है जीएमपी का हाल?

investorgain.com के मुताबिक ग्रे मार्केट में डॉम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ 495 रुपये के GMP पर ट्रेड कर रहा है. अगर लिस्टिंग वाले दिन तक यह स्थिति बनी रहती है तो आईपीओ के शेयर 62.66 फीसदी फायदे के साथ 1285 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकते हैं. इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 10 फीसदी, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 75 फीसदी और  हाई नेट इंडिविजुअल के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है.

कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति?

डॉम्स इंडस्ट्रीज ने इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में 761.80 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा 70.63 करोड़ रुपये रहा है. पिछले वित्त वर्ष में इसने 1212  करोड़ रुपये की कमाई की थी जिसमें 96 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें-

Train Cancelled List 13 Dec: रेलवे के अलग-अलग जोन ने कई ट्रेनें की रद्द, सफर के लिए निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
पैसों का है न बंदोबस्त? शेयर बाजार में कमाई का दमदार मौका, आज से खुल गए 6 कंपनियों के आईपीओ
पैसों का है न बंदोबस्त? शेयर बाजार में कमाई का दमदार मौका, आज से खुल गए 6 कंपनियों के आईपीओ
Jio से लेकर Zepto तक: 2026 की दूसरी तिमाही में निवेशकों को मालामाल करने आ रहे ये बड़े IPOs
Jio से लेकर Zepto तक: 2026 की दूसरी तिमाही में निवेशकों को मालामाल करने आ रहे ये बड़े IPOs
48 करोड़ बने 5800 करोड़! Jio आईपीओ से किसे होगा सबसे बड़ा फायदा? ड्राफ्ट पेपर में चौंकाने वाला खुलासा
48 करोड़ बने 5800 करोड़! Jio आईपीओ से किसे होगा सबसे बड़ा फायदा? ड्राफ्ट पेपर में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget