एक्सप्लोरर

IOCL-NPCIL: न्यूक्लियर पावर से रिफाइनरी चलाएगी इंडियन ऑयल, इस कंपनी से चल रही है बात

IOCL Nuclear Reactor: इंडियन ऑयल को रिफाइनरी चलाने के लिए बिजली की जरूरत होती है. कंपनी इसके लिए पारंपिक ग्रिड के बजाय न्यूक्लियर पावर को यूज करना चाह रही है...

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए रिफाइनरी में न्यूक्लियर पावर का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए तेल कंपनी ने न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के साथ पार्टनरशिप करने की तैयारी में है.

कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने दी जानकारी

इंडियन ऑयल के आरएंडडी डाइरेक्टर आलोक शर्मा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. वह दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल की योजना रिफाइनरी में छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर लगाने की है, ताकि स्वच्छ ऊर्जा का ज्यादा इस्तेमाल हो सके. इसके लिए कंपनी की एनपीसीआईएल के साथ बातचीत चल रही है और पार्टनरशिप करने की तैयारी है.

पारंपरिक ग्रिड पर कम होगी निर्भरता

दोनों कंपनियां मिलकर इस बात की संभावनाएं तलाशेंगी कि रिफाइनरी में किस तरह से छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर यानी एसएमआर का इस्तेमाल हो सकता है. इससे पारंपरिक ग्रिड पर रिफाइनरी की निर्भरता कम होगी. रिफाइनरी के इस्तेमाल के लिए बड़े पैमाने पर ग्रिड व प्लांट लगाने की जरूरत पड़ती है. कई बड़ी बिजली परियोजनाओं में देरी के चलते भी विकल्पों पर गौर किया जा रहा है.

मिल सकती है प्राइवेट कंपनियों को मंजूरी

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में कई बड़ी बिजली परियोजनाओं को देरी की समस्या सामना करना पड़ रहा है. इस कारण पॉलिसीमेकर 300 मेगावाट तक की क्षमता वाले स्मॉल-स्केल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रहे हैं. एसएमआर यानी छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर न सिर्फ कम समय में बनाए जा सकते हैं, बल्कि उन्हें ऑपरेट करना भी आसान होता है. सरकार इन छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर को मैनेज व ऑपरेट करने के लिए प्राइवेट कंपनियों को मंजूरी देने के बारे में भी विचार कर रही है.

ये कंपनियां भी दिखा रही हैं दिलचस्पी

अभी ऐसे छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर में सिर्फ इंडियन ऑयल ही नहीं, बल्कि कई बड़ी सरकारी कंपनियां दिलचस्पी ले रही हैं. उनमें एनटीपीसी और ओएनजीसी भी शामिल हैं. एनटीपीसी जहां बिजली उत्पादन का काम करती है, वहीं ओएनजीसी तेल व गैस की तलाश करने वाली प्रमुख कंपनी है.

ये भी पढ़ें: कैश और F&O में 4 नए इंडेक्स की पेशकश, इस तारीख से कर पाएंगे कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget