एक्सप्लोरर

Tax Saving Tips: पीपीएफ में निवेश करने पर बचेगा टैक्स, बन सकते हैं करोड़पति भी! जानें कैसे

PPF Calculator: पीपीएफ में टैक्स बचाने के लिए 1.50 लाख रुपये सलाना निवेश की लिमिट है. अगर आपको पैसे की दरकार है तो छह सालों बाद कुछ रकम आप निकाल भी सकते हैं.

Tax Saving Tips: वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने को है और सभी टैक्सपेयर्स टैक्स बचाने के लिए 31 मार्च 2023 से पहले निवेश की जुगत में हैं. ऐसे में सभी के मन में ये सवाल चल रहा है कि कहां निवेश किया जाए जहां निवेश करने पर शानदार रिटर्न भी मिले और टैक्स देनदारी से भी बचा जाए. ELSS या ULIP में निवेश जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियां इन स्कीमों में जमा रकम को शेयर बाजार में निवेश करते हैं और आपको मिलने वाला रिटर्न शेयर बाजार के रूख पर निर्भर करेगा. ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) टैक्स बचाने और बेहतर रिटर्न के लिहाज से आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. 

सरकारी योजना है पीपीएफ 

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की सबसे बड़ी खासियत ये है कि सरकारी स्कीम होने के नाते इसपर रिटर्न की गारंटी सरकार देती है. वित्त वर्ष की हर तिमाही से पहले सरकार पीपीएफ पर ब्याज दरें निर्धारित करती है. फिलहाल पीपीएफ पर सलाना 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है. लेकिन 2015-16 में पीपीएफ पर 8.7 फीसदी ब्याज मिला करता था. लेकिन इसके बाद लगातार पीपीएफ के ब्याज दरों में कटौती होती रही है. ब्याज दरों में कमी का खामियाजा पीपीएफ के निवेशकों को उठाना पड़ा है. इसके बावजूद टैक्स बचाने और बेहतर रिटर्न के लिए पीपीएफ पर निवेशकों का भरोसा बना हुआ है.  पीपीएफ में स्कीम में निवेश कर आप करोड़पति भी बन सकते हैं. भले ही पीपीएफ में जमा पैसा शेयर बाजार में निवेश नहीं किया जाता है. बावजूद इसके गारंटीड रिटर्न देने वाली ये योजना आपको करोड़पति बना सकती है. 

निवेश पर टैक्स छूट का लाभ भी

इनकम टैक्स कानून के 80 सी के तहत सलाना 1.50 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलता है. और पीपीएफ में एक वित्त वर्ष में ज्यादा से ज्यादा 1.50 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप 1.50 लाख रुपये पीपीएफ में निवेश करने पर आप टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं. 

लंबी अवधि तक निवेश संभव!

पीपीएफ खाते में सालाना 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं जो कि मासिक या तिमाही या सालाना आधार पर किया जा सकता है. पीपीएफ अकाउंट में निवेशक 15 वर्षों तक लगातार निवेश कर सकते हैं.और अगर निवेशक को पैसे की आवश्यकता नहीं है तो वो पांच पांच साल के ब्लॉक अवधि के आधार पर अपने  पीपीएफ अकाउंट को 15 साल के बाद एक्सटेंड भी कर सकते हैं इस प्रकार वे 35 सालों तक पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं. इसके लिए केवल पीपीएफ अकाउंट सबमिशन फॉर्म भरना होता है. 

पीपीएफ बना सकता है करोड़पति

अगर किसी की 25 वर्ष है और रिटायरमेंट के उम्र 60 साल के आयु तक यानि अगले 35 वर्षों तक पीपीएफ अकाउंट में सलाना डेढ़ लाख रुपये का निवेश जारी रखता है तो उसे कुल 2.27 करोड़ रुपये मिलेंगे. जिसमें 52,50,000 रुपये आपका निवेश होगा जिसपर 1,74,47,857 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे जिस पर कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा.

ये भी पढ़ें 

Tax Saving Tips: टैक्स बचाने के लिए कहां करें निवेश! ELSS या फिर टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party: ऑनलाइन छाईं 'कॉकरोच जनता पार्टी' की टी-शर्ट्स, जानें कीमत और कहां से खरीद सकते हैं
ऑनलाइन छाईं 'कॉकरोच जनता पार्टी' की टी-शर्ट्स, जानें कीमत और कहां से खरीद सकते हैं
LIC News: एलआईसी ने जीवन साथी ब्रांड के तहत दो नई योजनाएं की शुरू, जानें निवेश पर मिलेगा कितना रिटर्न?
LIC ने जीवन साथी ब्रांड के तहत दो नई योजनाएं की शुरू, जानें निवेश पर मिलेगा कितना रिटर्न?
चौथी तिमाही में बल्ले-बल्ले, इन 17 कंपनियों का दोगुना हुआ राजस्व, आंकड़ों के पीछे का समझें मैजिक
चौथी तिमाही में बल्ले-बल्ले, इन 17 कंपनियों का दोगुना हुआ राजस्व, आंकड़ों के पीछे का समझें मैजिक
RBI Warning: और बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम! नहीं रुका युद्ध तो आएगी दूसरे दौर की महंगाई, RBI ने दी चेतावनी
और बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम! नहीं रुका युद्ध तो आएगी दूसरे दौर की महंगाई, RBI ने दी चेतावनी

वीडियोज

Twisha Murder Case: अब CBI खंगालेगी सबूत, समर्थ सिंह का सरेंडर ड्रामा फेल! | Bhopal | CBI Inquiry
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: समर्थ सिंह की चालाकी जबलपुर में फेल! | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?
Sandeep Chaudhary | Inflation: 21वीं सदी का सबसे बड़े आर्थिक संकट पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार फिर गर्मी से राहत नहीं
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
ऋषिकेश होटल में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, फरीदाबाद के 22 पत्रकार घायल, कई की हालत गंभीर
ऋषिकेश होटल में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, फरीदाबाद के 22 पत्रकार घायल, कई की हालत गंभीर
Embed widget