एक्सप्लोरर

India's Export: इन सेक्टर्स के दम पर भारत ने दी ग्लोबल स्लोडाउन को मात, इस वित्त वर्ष में खूब हुआ निर्यात

India's Export Basket: चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत का निर्यात अच्छा रहा है और ग्लोबल स्लोडाउन के असर के साये से बाहर निकलने में कामयाब हुआ है...

वैश्विक व्यापार के नरमी के दौर में भारत को निर्यात के मोर्चे पर राहत मिली है. ग्लोबल ट्रेड स्लोडाउन के दौरान चालू वित्त वर्ष में कुछ सेक्टर में भारत का निर्यात अच्छा रहा है. निर्यात के मामले में भारत को राहत देने वाले सेक्टरों में इलेक्ट्रॉनिक सामान, दवा और लौह अयस्क प्रमुख हैं.

मिंट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट में साथ-साथ यह भी बताया गया है कि जहां इन सेक्टरों में निर्यात अच्छा रहा है, वहीं कुछ अन्य प्रमुख क्षेत्रों में निर्यात या तो स्थिर रहा है या उसमें गिरावट आई है. ऐसे सेगमेंट में कीमती पत्थर एवं आभूषण, पेट्रोलियम उत्पाद और इंजीनियरिंग के सामान शामिल हैं.

इन चीजों के निर्यात में आई तेजी

निर्यात के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल से नवंबर तक इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात 17.73 बिलियन डॉलर का रहा. यह साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में 23.88 फीसदी ज्यादा है. साल भर पहले की समान अवधि में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात 14.37 बिलियन डॉलर का रहा था. इसी तरह इस दौरान दवाओं का निर्यात 8.09 फीसदी बढ़कर 16.56 बिलियन डॉलर पर और लोह अयस्क का निर्यात 204.4 फीसदी बढ़कर 2.07 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया.

इन सेगमेंट में कम हो गया निर्यात

दूसरी ओर आलोच्य अवधि के दौरान इंजीनियरिंग गुड्स का निर्यात कम होकर 69.41 बिलियन डॉलर पर आ गया, जो साल भर पहले 70.5 बिलियन डॉलर रहा था. पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के निर्यात में बड़ी गिरावट आई और यह साल भर पहले के 60.26 बिलियन डॉलर से कम होकर 52.71 बिलियन डॉलर पर आ गया. जेम्स एंड ज्वेलरी सेगमेंट में आंकड़ा 26.45 बिलियन डॉलर से कम होकर 21.41 बिलियन डॉलर रह गया.

वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाले फैक्टर

पिछले साल कई कारणों से वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ. पूर्वी यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध, अमेरिका और चीन के व्यापारिक तनाव, यूरोप के कार्बन टैक्स जैसे फैक्टर्स ने व्यापार में व्यवधान डाला. हालिया महीनों में इजरायल-हमास युद्ध के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है. इसके कारण लाल सागर और स्वेज नहर से होने वाले वैश्विक व्यापार पर असर हो रहा है.

ये भी पढ़ें: यूलिप खरीदते समय जरूर लें वेवर ऑफ प्रीमियम राइडर, सुनिश्चित होगा डबल फायदा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget