एक्सप्लोरर

इस मुस्लिम देश में जमकर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं भारतीय, जानें क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

दूसरे देशों में प्रॉपर्टी खरीदने के पीछे भारतीयों की पहली सोच गोल्डन वीजा हासिल करना है. इसके अलावा, विदेश में अपना नया ठिकाना बनाने की सोच भी भारतीयों को दूसरे देश में निवेश करने को प्रेरित कर रही.

भारत में प्रॉपर्टी के रेट आसमान छू रहे हैं. खासतौर से अगर आप देश के टॉप 5 शहरों में घर खरीदने की सोच रहे हैं तो रेट सुनकर आपको चक्कर आ सकता है. हालांकि, इसके बाद भी देश के लोग ना सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी जमकर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. चलिए, आज आपको इस खबर में उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां भारतीय सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं.

किन देशों में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी ले रहे भारतीय

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के वो टॉप देश जहां सबसे ज्यादा भारतीय प्रॉपर्टी ले रहे हैं, उनमें ग्रीस पहले नंबर पर है. जबकि, दूसरे नंबर पर है तुर्किए. इस देश में भी भारतीय लोग प्रॉपर्टी में जमकर निवेश कर रहे हैं. आपको बता दें, तुर्किए में लगभग 99 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है. वहीं तीसरे नंबर पर कैरेबियन देश हैं, जहां भारतीय सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं. इसके अलावा, माल्टा और स्पेन में भी भारतीय लोग जमकर घर खरीद रहे हैं.

दूसरे देशों में घर क्यों ले रहे हैं भारतीय

दूसरे देशों में प्रॉपर्टी खरीदने के पीछे भारतीयों की पहली सोच गोल्डन वीजा हासिल करना है. इसके अलावा, भारतीय लोगों के भीतर हमेशा एक बात रहती है कि विदेश में भी उनका अपना घर हो. अगर कोई देश उन्हें अपने यहां घर खरीदने का मौका देता है तो भारतीय वहां निवेश कर देते हैं. ब्रिटेन और सऊदी अरब जैसे देश इसके बड़े उदाहरण हैं. इन देशों में आम भारतीयों के अलावा बड़े-बड़े स्टार्स ने भी घर खरीदे हैं.

ग्रीस में सबसे ज्यादा निवेश क्यों कर रहे भारतीय

दरअसल, ग्रीस ने साल 2013 में गोल्डन वीजा कार्यक्रम शुरू किया था. इसके अनुसार, जो भी विदेशी वहां रियल एस्टेट, सरकारी बांड या अन्य अनुमोदित साधनों में कम से कम €250,000 (2,21,70,250 रुपये) निवेश करेंगे तो उन्हें ग्रीस सरकार गोल्न वीजा देगा. ग्रीस के अलावा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका (USA) जैसे देश भी थोड़े निवेश पर गोल्डन वीजा देते हैं.

ये भी पढ़ें: Reliance Jio Listing: जियो की 2025 में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग संभव, Jefferies ने कहा, रिलायंस का स्टॉक देगा बंपर रिटर्न!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget