एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: भारत के 100 स्टार्टअप में 15,000 से अधिक कर्मचारियों की हुई छंटनी, उभरती हुई कंपनियों के लिए मुसीबतों भरा रहा साल

Startup in Trouble: ग्लोबल सुस्ती, कोविड के बाद घटी मांग, फंडिंग में कमी और सरकार की सख्ती के चलते साल 2023 कई स्टार्टअप पर बहुत भारी पड़ा. इसका बुरा असर कर्मचारियों को भी झेलना पड़ा.

Startup in Trouble: साल 2023 का आखिरी हफ्ता चल रहा है. यह साल आईटी कंपनियां और स्टार्टअप सुस्ती, छंटनी और नुकसान जैसी चीजों को झेलते रहे. साल का अंत होते-होते पेटीएम में भी छंटनी की खबर आ गई. स्टार्टअप के लिए यह साल भारी गुजरा है. लगभग 100 भारतीय स्टार्टअप में 15,000 से अधिक कर्मचारी निकाले गए. लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के आंकड़ों के अनुसार, कई कंपनियों ने अपना खर्च कम करने के लिए छंटनी का सहारा लिया. साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन (Automation) भी कर्मचारियों के ऊपर भरी पड़ा. समस्या इतनी बढ़ी कि कई स्टार्टअप को ताला तक डालना पड़ा. आइए एक नजर इन स्टार्टअप पर डाल लेते हैं.

इन कारणों के चलते मुसीबत में फंसे स्टार्टअप

भारतीय स्टार्टअप 2023 में फंडिंग के लिए जूझते दिखे. कोविड-19 के बाद से ही इन कंपनियों की हालत खस्ता होने लगी थी. लॉकडाउन में बढ़ी हुई डिमांड की पूर्ती के लिए नए लोगों को नौकरियां दी गईं. मांग घटने के साथ ही इन लोगों से नौकरियां छीन ली गईं. फंडिंग न आने के चलते कंपनियों को गंभीरता से खर्चे कम करने पड़े. अमरीका और यूरोप में आर्थिक सुस्ती के चलते भी इन स्टार्टअप पर बुरा असर पड़ा. आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक की रिपोर्टों ने भी ग्लोबल मंदी की आशंका जाहिर की. इसके चलते बड़े पैमाने पर छंटनी की गई. भारत सरकार के सख्त नियम भी इन पर भारी पड़े.

पेटीएम कर्मचारियों पर पड़ी एआई की मार

पेटीएम में एआई के बढ़ते इस्तेमाल के चलते लगभग 10 फीसदी कर्मचारी घटाए गए. पेटीएम के 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया. छंटनी का सबसे ज्यादा शिकार पेमेंट, लोन, ऑपरेशन और सेल्स डिवीजन हुए हैं. 

बायजू रविंद्रन ने सैलरी बांटने के लिए घर गिरवी रखे  

बायजू ने इस साल छंटनी के अपने दूसरे दौर में 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला. कर्मचारियों की सैलरी बांटने के लिए बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने अपने घर तक गिरवी रख दिए.

मीशो में छंटनी के तीन राउंड चले

ई-कॉमर्स वेबसाइट मीशो ने तीन बार छंटनी की. कंपनी लगभग 15 फीसदी कर्मचारियों को घर भेज चुकी है. कंपनी के संस्थापक और सीईओ विदित आत्रेय के ईमेल के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया गया. एक अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म उड़ान (B2B) ने 150 कर्मचारियों को छुट्टी दे दी. 

मोहल्ला टेक और डंजो में हुई बड़ी छंटनी

शेयरचैट और मोज चलाने वाली मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड ने 2023 में लगभग 20 फीसदी और डंजो ने 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की. दोनों कंपनियां नगदी संकट से जूझ रही हैं. मोहल्ला टेक से लगभग 1300 कर्मचारी निकाले जा चुके हैं. अभी 2024 में भी छंटनी का यह दौर जारी रह सकता है. किराना डिलीवरी प्लेटफॉर्म डंजो ने करीब 300 कर्मचारी बाहर निकाले हैं. 

स्विगी का मीट मार्केटप्लेस बंद, जेस्टमनी का आखिरी दिन 31 दिसंबर 

स्विगी ने इस प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और ऑपरेशन डिपार्टमेंट से 380 एम्प्लॉईज निकाले हैं. साथ ही मीट मार्केटप्लेस भी बंद कर दिया गया है. फिनटेक कंपनी जेस्टमनी ने फोनपे के साथ अधिग्रहण बातचीत खत्म होने के बाद हाल ही 31 दिसंबर को फाइनल शटडाउन का ऐलान कर दिया था. बाय नाउ पे लेटर स्कीम पर आरबीआई की सख्ती की मार यह स्टार्टअप नहीं झेल पाया और इसे शटर बंद करना पड़ा. 

ओला से निकाले गए 200 लोग, कॉइनडीसीएक्स ने भी लिया कठिन फैसला 

ओला ने 2023 में लगभग 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। निकाले गए लोग ओला कैब्स और उसकी सहायक कंपनियों ओला फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं ओला इलेक्ट्रिक में काम करते थे. उधर, क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स के फाउंडर्स सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए लगभग 12 फीसदी कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने का ऐलान किया था. क्रिप्टो स्टार्टअप भारत सरकार के नियमों से जूझ रहे हैं. हाई टैक्स और टीडीएस के चलते एक साल में इनका ट्रेडिंग वॉल्यूम 90 फीसदी तक घट गया है. 

ये भी पढ़ें 

Biggies Burger: इंफोसिस छोड़ी, 20 हजार रुपये में शुरू की कंपनी, आज है 100 करोड़ रुपये का साम्राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget