एक्सप्लोरर

अमेरिकी डॉलर की मजबूती के सामने आज धराशायी हो गया रुपया, जानें करेंसी रिंग में कितने से खाई मात

Indian Currency: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange Market) में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.37 पर खुला. इसके बाद 87.36 प्रति डॉलर पर पहुंच गया

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर खुला और शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 87.36 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. इसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की लगातार बढ़ती मांग है. हालांकि विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये में तेज गिरावट को सीमित किया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.37 पर खुला और 87.36 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे कमजोर था. एक दिन पहले गुरुवार को यह 87.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति बताता है, 0.10 प्रतिशत बढ़कर 98.72 पर पहुंच गया.

शेयर बाजार पर असर

भारतीय शेयर बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 262.05 अंक गिरकर 81,738.66 अंक पर और निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 25,002.20 अंक पर खुला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 67.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,246.51 करोड़ रुपये के खरीदार रहे.

सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित पबरी का कहना है कि जैक्सन होल में होने वाली यूएस फेडरल चीफ जेरोम पॉवेल की स्पीच के ऊपर सभी की निगाहें लगी हुई हैं, जिसमें भविष्य के डॉलर के कदम के बारे में रणनीति तय होगी. 

क्या कहते हैं बाजार के जानकार?

करेंसी मार्केट जेरोम पॉवेल के बयान का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, ताकि यह संकेत मिल सके कि सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की कितनी संभावना है. हाल ही में अमेरिका के जॉब मार्केट में कमजोरी के संकेत मिले हैं. इसी वजह से फेडरल रिज़र्व की आने वाली नीति पर सभी की नज़र टिकी है.

अगर यूएस फेड चीफ पॉवेल यह संकेत देते हैं कि ब्याज दरें घट सकती हैं तो डॉलर पर दबाव बढ़ेगा और दूसरी करेंसी व गोल्ड को मज़बूती मिलेगी. वहीं अगर पॉवेल यह साफ कर देते हैं कि महंगाई अभी भी चिंता का विषय है तो फेड ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रख सकता है, जिससे डॉलर मज़बूत होगा.

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना आज सस्ता हुआ या फिर महंगा: जानें 22 अगस्त 2025 को अपने शहर का ताजा भाव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget