एक्सप्लोरर

Russia Oil Import: डॉलर की जगह भारत ने अपनाया युआन, रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए पड़ गई ये जरूरत

India Yuan Payment: भारत अभी रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीद रहा है. आंकड़े बताते हैं कि अभी भारत रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन चुका है...

अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के चलते हो रहे बदलावों के बीच भारत ने डॉलर की जगह युआन का इस्तेमाल करना शुरू किया है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट बताती है कि भारतीय रिफाइनर रूस से आ रहे कच्चे तेल का कुछ पेमेंट अब डॉलर की जगह चीन की करेंसी युआन में कर रहे हैं.

इस कारण पड़ी युआन की जरूरत

खबर में मामले से अवगत सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते भारतीय रिफाइनर को ऐसा करना पड़ रहा है. रूस ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमला कर दिया था. उसके बाद से अभी तक पूर्वी यूरोप में युद्ध जारी है. इसके चलते अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों ने रूस के ऊपर कई कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. इन प्रतिबंधों के कारण भारतीय रिफाइनर रूसी कच्चे तेल का पेमेंट डॉलर में नहीं कर पा रहे हैं.

वैश्विक व्यापार में ये बदलाव

रूस पर लगे प्रतिबंधों का ही असर है कि वैश्विक व्यापार में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. रूस अभी भारत के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर बन चुका है और भारत उसका सबसे बड़ा खरीदार बन गया है. इसके साथ-साथ रूस अब चीन का भी सबसे बड़ा सप्लायर बन गया है, वहीं भारत के बाद चीन रूस के कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है.

युआन को प्रमोट कर रहा चीन

भारतीय रिफाइनर रूसी कच्चे तेल का कुछ पेमेंट युआन में ऐसे समय कर रहे हैं, जब चीन अपनी करेंसी को नई ग्लोबल करेंसी के रूप में प्रचारित कर रहा है. डॉलर लंबे समय से ग्लोबल करेंसी की भूमिका में है. हालांकि मौजूदा हालात में डॉलर का दबदबा कम होता नजर आ रहा है. रूस के ऊपर प्रतिबंधों से भी डॉलर का दबदबा कम हुआ है, जबकि युआन का महत्व बढ़ गया है.

इन कंपनियों ने किया पेमेंट

भारत सरकार के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया है कि अगर बैंक डॉलर में ट्रेड सेटल नहीं कर रहे हैं तो कुछ रिफाइनर उन्हें युआन जैसी दूसरी करेंसी में पेमेंट कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले यह काम इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने जून में किया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत की कम से कम 2 प्राइवेट रिफाइनर कंपनियां भी युआन में पेमेंट कर रही हैं. भारत में अभी तीन रिफाइनर कंपनियां हैं, जिनके नाम हैं- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नायरा एनर्जी और एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड.

ये भी पढ़ें: अंबुजा सीमेंट 2 फीसदी से ज्यादा मजबूत, अडानी के अधिकांश शेयरों ने खोई शुरुआती तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget