एक्सप्लोरर

Indian Railways: सिर्फ ₹1 में रेलवे देती है ट्रैवल इंश्योरेंस, कैसे मिल सकता है इस सुविधा का लाभ-यहां हैं डिटेल्स

Indian Railways Travel Insurance Benefits : भारतीय रेलवे की ऑनलाइन, ऑफलाइन टिकट बुक करते समय आपको ट्रैवल इंश्योरेंस के विकल्प को सेलेक्ट करना होगा. आपको इस सुविधा के बारे में जरूर ध्यान रखना चाहिए.

Indian Railways Travel Insurance Benefits : अगर आप अक्सर सफर के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway's) का इस्तेमाल करते है, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. ट्रेन से यात्रा के समय आपको मिलने वाली एक सुविधा ऐसी हैं, जिसे आप ज्यादातर अनदेखा कर देते हैं. हम आपको रेल यात्रा के समय मिलने वाले ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) के बारे में बताने जा रहे हैं. रेल से सफर के दौरान कोई दुर्घटना या हादसा होने के समय इस विकल्प में आपको कैसे आर्थिक मदद मिलती है-ये आप यहां जान सकते हैं.

टिकट बुकिंग में रखें ध्यान 
आप जब भी लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन बुकिंग करें उस समय इस बात का जरूर ध्यान रखें. आप स्लीपर या अन्य कोच में रिजर्वेशन कराते हैं. उस समय रिजर्वेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन दो तरीके से किया जाता है. आप रेलवे की वेबसाइट और ऐप के जरिए अपनी पसंद की टिकट ऑनलाइन बुक करने की सुविधा मिलती है. वही ऑफलाइन में आपको रेलवे स्टेशन की विंडो पर जाकर टिकट बुक करानी होती है. ऐसे में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस के विकल्प को सेलेक्ट करना होगा. आपको इस सुविधा के बारे में जरूर ध्यान रखना चाहिए. 

क्या है ट्रैवल इंश्योरेंस 
भारतीय रेलवे अपनी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा देती है. रेलवे जानकारों की माने तो, रेलवे की वेबसाइट, ऐप या फिर अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट बुकिंग करने पर आपको ट्रैवलिंग इंश्योरेंस का विकल्प दिखाई देता है. इसमें आपको 1 रुपये या उससे भी कम कीमत में ट्रैवलिंग इंश्योरेंस मिल जाता है. ज्यादातर लोग इस इंश्योरेंस के विकल्प को नहीं चुनते हैं. अगली बार टिकट बुक करते समय ध्यान रखें. 

ये कंपनी देती है पैसा 
टिकट बुकिंग के समय अगर आप इसका चयन करते हैं, तो रेलवे की ओर से किसी दुर्घटना और उसकी वजह से आपको होने वाली शारारिक हानि के बदले में आर्थिक मदद की जाती है. भारतीय रेलवे की ओर से यह ट्रैवल इंश्योरेंस एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (SBI General Insurance Corporation Limited) और लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (Liberty General Insurance Limited) दे रही हैं.

समझें कितनी मिलती है आर्थिक मदद
अगर किसी कारणवश Travel Insurance के विकल्प को चुनने वाले यात्री की रेल हादसे में मौत हो जाती है. तब रेलवे द्वारा उसके परिवार को 10 लाख तक की आर्थिक मदद की जाएगी. साथ ही रेलवे द्वारा हादसे में पूर्ण रूप से विकलांग या अपंग हो जाने यात्री को आर्थिक मदद के तौर पर 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है. अगर रेल हादसे की वजह से आंशिक रूप से विकलांगता होती है तो रेलवे द्वारा यात्रियों को 7,50,000 रुपये का भुगतान करना होता है. वही हादसे में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को 2,00,000 रुपये तो वहीं मामूली रूप से घायल होने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से इलाज के लिए 10 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है. 

ये भी पढ़ें

Nykaa: नायका ने बोनस शेयर के लिए बदली रिकॉर्ड डेट, 1 के बदले निवेशकों को मिलेंगे 5 शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget