एक्सप्लोरर

Nykaa: नायका ने बोनस शेयर के लिए बदली रिकॉर्ड डेट, 1 के बदले निवेशकों को मिलेंगे 5 शेयर

Nykaa: नायका के बोर्ड ने योग्य शेयरधारकों को 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है. अभी इसके लिए शेयरधारकों से मंजूरी लेना बाकी है.

Nykaa Bonus Shares : ब्यूटी और वेलनेस कंपनी नायका (Nykaa) अपने निवेशकों को शानदार गिफ्ट देने जा रही है. नायका 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी. इसका मतलब है कि नायका के निवेशक को हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर मिलेगा. आपको बता दे कि Nykaa की कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड (FSN E-Commerce Ventures Ltd) ने बोनस शेयर जारी करने के लिए अपने रिकॉर्ड डेट को रिवाइज किया है.

रिकॉर्ड डेट में हुआ बदलाव 
नायका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट में बदलाव कर दिया है. बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पहले 3 नवंबर 2022 थी, जिसे कंपनी ने रिवाइज करके अब 11 नवंबर 2022 कर दिया है. नायका के शेयर शुक्रवार को बीएसई में 994.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं. नायका बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 11 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की थी. इसका मतलब है कि यह शेयर 1 दिन पहले यानी 10 नवंबर से एक्स-बोनस के तौर पर कारोबार कर सकता है. 

रिकॉर्ड गिरावट जारी 
Nykaa ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान ऐसे समय किया है. जब उसके शेयरों में रिकॉर्ड गिरावट देखी जा रही है. नायका के शेयर 28 अक्टूबर को लुढ़ककर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 975.00 रुपये पर पहुंच गए है. साथ ही यह पहली बार था, जब नायका के शेयरों की कीमत 1,000 रुपये से नीचे आई थी.

रिकॉर्ड और एक्स-बोनस डेट
आपको बता दे कि रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस तारीख पर कंपनी उन निवेशकों को पहचानती है जो बोनस शेयर पाने के लिए मान्य हैं. वहीं एक्स-बोनस डेट किसी भी निवेशक के लिए शेयर खरीदने की आखरी तारीख है, अगर वो बोनस शेयर का फायदा लेना चाहता है. इस दिन के बाद एक नए बायर को बोनस शेयर नहीं मिल पाएगा.

30 दिन में 22.57 फीसदी गिरा शेयर 
स्टॉक एक्सचेंजों में नायका के शेयर 10 नवंबर 2021 को बंपर बढ़त के साथ 2001 रुपये के भाव पर रहा था. यह इसके 1,125 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 78 फीसदी अधिक था. स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने के बाद इसके शेयर 26 नवंबर को 2,574 रुपये के भाव तक पहुंच गए थे, अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है. इसके बाद नायका शेयरों में गिरावट का दौर शुरू हुआ, वह अभी तक जारी है. पिछले 1 महीने में नायका के शेयर करीब 22.57 फीसदी लुढ़क गए हैं. वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 52.32 फीसदी की गिरावट आई है. मालूम हो कि Nykaa का प्री-आईपीओ इन्वेस्टर का लॉक इन पीरियड 10 नवंबर 2022 को खत्म होने वाला है. इस स्टॉक में पिछले कुछ हफ्तों से भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. सूत्रों के अनुसार Nykaa के करीब 67 फीसदी या 31.9 करोड़ शेयर लॉक इन एक्सपायरी के दिन खुलने जा रहे है.

ये भी पढ़ें

November Changes: पहली नवंबर से गैस सिलिंडर सहित कई बातों में बदलाव, आप पर होगा बड़ा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget