एक्सप्लोरर

रेलवे की योजनाः निजी रेलगाड़ियों का पहला सैट 2023 से, सभी 151 प्राइवेट ट्रेन 2027 तक हो जाएंगी चालू

प्राइवेट ट्रेनों के संबंध में रेलवे की योजना 2022-23 में ऐसी 12 रेलगाड़ियां चलाने की है. ऐसी सभी 151 रेलगाड़ियां अपने पहले के तय कार्यक्रम के मुताबिक 2027 तक शुरू हो जाएंगी.

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने कहा है कि 12 निजी रेलगाड़ियों का पहला सैट 2023 से ऑपरेशनल हो जाएगा. इसके बाद अगले वित्त वर्ष में ऐसी 45 रेलगाड़ियां शुरू होंगी. रेलवे के अधिकारी ने कहा कि ऐसी सभी 151 रेलगाड़ियां अपने पहले के तय कार्यक्रम के मुताबिक 2027 तक शुरू हो जाएंगी.

रेलवे ने किए प्रस्ताव आमंत्रित रेलवे ने अपने नेटवर्क पर निजी कंपनियों की यात्री रेलगाड़ियों के परिचालन की अनुमति देने की अपनी योजना को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए इस महीने की शुरुआत में देश भर के 109 जोड़े रूटों पर 151 आधुनिक यात्री रेलगाड़ियां चलाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं.

वित्त वर्ष 2026-27 तक 151 निजी रेलगाड़ियां शुरू होंगी निजी रेलगाड़ियों के संबंध में रेलवे की योजना 2022-23 में ऐसी 12 रेलगाड़ियां चलाने की है. इसके बाद वर्ष 2023-24 में 45, वर्ष 2025-26 में 50 और इसके अगले वित्त वर्ष में 44 रेलगाड़ियां शुरू करने की योजना है. इस तरह वित्त वर्ष 2026-27 तक कुल 151 रेलगाड़ियां शुरू की जाएंगी.

रेलवे ने 8 जुलाई को जारी किया था आरएफक्यू-नवंबर तक आखिरी रूप दिया जाएगा इस संबंध में आठ जुलाई को जारी किए गए योग्यता के लिए अनुरोध (आरएफक्यू) को नवंबर तक अंतिम रूप दिए जाने का अनुमान है और वित्तीय बोलियों को मार्च 2021 तक खोला जाएगा. इसके बाद 31 अप्रैल 2021 तक बोलीदाताओं का चयन किए जाने का अनुमान है. अधिकारी ने कहा कि कुल आय में ज्यादातम हिस्सेदारी की पेशकश करने वाले बोलीदाताओं को परियोजना दी जाएगी.

70 फीसदी निजी रेलगाड़ियों की मैन्यूफैक्चरिंग भारत में होगी एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक योजना तैयार की है, जिसके तहत हमें निजी रेल परिचालन शुरू करने की उम्मीद हैं. मार्च 2021 तक टेंडर्स को अंतिम रूप दिया जाएगा और मार्च 2023 से रेलगाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा.’’ रेलवे ने कहा है कि 70 फीसदी निजी रेलगाड़ियों की मैन्यूफैक्चरिंग भारत में की जाएगी, जिन्हें अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया जाएगा.

151 रेलगाडियों के चलने के बाद हर साल 3000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद उन्होंने बताया कि रेलगाड़ियों के 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने पर यात्रा समय में 10-15 फीसदी की और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने पर 30 फीसदी तक की बचत होगी. उन्होंने कहा कि रेलवे को इन 151 रेलगाड़ियों के चलाने से हर साल लगभग 3,000 करोड़ रुपये भाड़े के तौर पर मिलने की उम्मीद है. इन रेलगाड़ियों पर भारतीय रेलवे के ड्राईवर और गार्ड ही रखे जाएंगे.

ये भी पढ़ें

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 8 अप्रैल से 30 जून के बीच 20 लाख से ज्यादा टैक्सपेयर्स को दिया रिफंड

काम की खबर: पूछिए अब आधार से जुड़ा कोई भी सवाल, UIDAI की ट्विटर सर्विस तुरंत देगी जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget