एक्सप्लोरर

Bharat Gaurav Tourist Train: अयोध्या से जनकपुर तक ‘श्रीराम-जानकी यात्रा' के लिए जानें कितना है किराया, EMI का भी ऑप्शन

देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ‘देखो अपना देश’ की तर्ज पर ‘भारत गौरव पर्यटन ट्रेन’ की शुरुआत की है. अब ये ट्रेन 17 फरवरी को अयोध्या और नेपाल के बीच शुरू होने जा रही है.

Bharat Gaurav Tourist Train : रेलवे की ओर से राम भक्तों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने राम भक्तों के लिए ‘श्री राम-जानकी यात्रा: अयोध्या से नेपाल के जनकपुर’ के लिए 17 फरवरी 2023 को दिल्ली से शुरू करने जा रही है. इस ट्रेन के जरिये आप अयोध्या (Ayodhya) से जनकपुर (Janakpur) के बीच पड़ने वाले कई तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकते है. जानते हैं आपको इस 7 दिवसीय यात्रा के लिए रेलवे को कितना किराया देना होगा.

इतना देना होगा किराया

देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) की पहल पर ‘देखो अपना देश’ की तर्ज पर ‘भारत गौरव पर्यटन ट्रेन’ की शुरुआत की गई है. इस पैकेज में 7 दिनों की यात्रा के लिए ट्रेन के संबंधित श्रेणी का किराया निर्धारित कर दिया गया है. इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 39,775 रुपये किराया देना होगा. इसमें ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में रात का ठहराव, शाकाहारी भोजन और बसों से आने-जाने, दर्शनीय स्थल की यात्रा, बीमा और गाइड की सुविधा भी शामिल रखी गई है. 

सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा 

रेलवे अब भारत में स्थित अयोध्या और नेपाल में जनकपुर तीर्थस्थलों को जोड़ने जा रही है. इन दोनों जगहों के बीच रेलवे मार्ग पर अगले महीने से ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) चलने जा रही है. रेलवे के इस कदम से भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को काफी मजबूती करेगी और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देगी. पर्यटक ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, काशी और प्रयागराज से होकर गुजरेगी. यात्रियों के जनकपुर और वाराणसी के होटलों में दो रात विश्राम की व्यवस्था होगी. 

ट्रेन में क्या होगा खास 

ट्रेन में यात्रा के दौरान अयोध्या, सीतामढ़ी और प्रयागराज में ट्रेन के ठहराव के दौरान इन स्थलों की यात्रा की जा सकेगी. अत्याधुनिक डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन की विशेषताओं में दो शानदार रेस्तरां, एक आधुनिक रसोईघर, डिब्बों में नहाने की व्यवस्था, सेंसर-आधारित शौचालय और पैरों की मालिश के लिए कई तरह के उपकरण शामिल हैं.

7 दिनों में इन जगहों के करें दर्शन 

रेलवे ने जानकारी दी है कि, ‘‘प्रस्तावित 7 दिवसीय भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा का पहला पड़ाव भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या है, जहां पर्यटक श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम में भरत मंदिर जाएंगे.’’अयोध्या के बाद ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन जाएगी और पर्यटक आगे बसों से नेपाल के जनकपुर जाएंगे जो सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से 70 किलोमीटर दूर है.

ईएमआई से बुक करें टिकट 

आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को एक बड़ी आबादी के लिए अधिक आकर्षक और किफायती बनाने के लिए ईएमआई भुगतान विकल्प प्रदान करने के मकसद से पेटीएम और रेजरपे पेमेंट गेटवे के साथ करार किया है. उपयोगकर्ता 3, 6, 9, 12, 18 या 24 महीनों में भुगतान करने के लिए ईएमआई भुगतान विकल्प का लाभ उठा सकते हैं. इन ईएमआई का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड विकल्प के माध्यम से किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें

Union Budget 2023: 80C के तहत मिलने वाली छूट और PPF की लिमिट में होगी बढ़ोतरी! जानें बजट से पहले की उम्मीदें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
LPG News: बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
Flight Tickets: 4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget