एक्सप्लोरर

बड़ी गिरावट के बाद पूरे जोश के साथ उठा रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को मिला 'धोबी पछाड़'

Indian Currency: भारत-अमेरिका के बीच जारी ट्रेड टैरिफ टेंशन की वजह से लगातार विदेशी पूंजी की निकासी हो रही है, जिसकी वजह से रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर तक चला गया था.

Rupee vs Dollar: वैश्विक उथल-पुथल और टैरिफ टेंशन के बीच बुधवार को भारतीय करेंसी में नई जान आई और रुपया अपने निचले स्तर से 9 पैसे चढ़कर डॉलर के मुकाबले 88.06 पर बंद हुआ. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि इस मजबूती के पीछे घरेलू शेयर बाजार का सकारात्मक रुख, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी जैसे कारक जिम्मेदार रहे.

रुपये में नया जोश

दरअसल, भारत-अमेरिका के बीच जारी ट्रेड टैरिफ टेंशन की वजह से लगातार विदेशी पूंजी की निकासी हो रही है, जिसकी वजह से रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर तक चला गया था. मंगलवार को रुपया 88.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो अब तक का न्यूनतम स्तर था. बुधवार को इंटरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.15 पर खुला और कारोबार के दौरान 88.19 के निचले स्तर और 87.98 के उच्च स्तर के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा. दिन के अंत में यह 88.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

मिराए एसेट शेयरखान के चीफ एनालिस्ट अनुज चौधरी के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों की मजबूती और कच्चे तेल के दामों में गिरावट ने रुपये को सहारा दिया. हालांकि, भारत-अमेरिका ट्रेड टेंशन और एफआईआई की बिकवाली को देखते हुए रुपये पर दबाव बना रह सकता है.

रुपये में क्यों तेजी?

इस बीच, डॉलर इंडेक्स 0.20% गिरकर 98.19 पर आ गया. घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 409.83 अंकों की मजबूती के साथ 80,567.71 पर और निफ्टी 135.45 अंकों की तेजी के साथ 24,715.05 पर बंद हुआ. वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.66% गिरकर 67.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. एफआईआई ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,159.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे.

गौरतलब है कि रुपये में गिरावट ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका के बीच लगातार ट्रेड टेंशन चल रही है. विदेशी पूंजी की निकासी और डॉलर की मजबूती ने रुपये पर दबाव बनाया है. इसी बीच, आर्थिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारत सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया है. जीएसटी काउंसिल की बैठक बुधवार से शुरू हो चुकी है और इसमें टैक्स स्लैब को सरल बनाने जैसे बड़े फैसलों पर चर्चा हो रही है.

इस बैठक के नतीजे 4 सितंबर को सामने आने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि सरकार दिवाली से पहले आम जनता, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से जीएसटी ढांचे में बड़ा बदलाव कर सकती है.

ये भी पढ़ें: सर्विसेज PMI अगस्त में पहुंचा 15 महीने के टॉप पर, कंपोजिट PMI भी छलांग लगाकर 63.2 पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget