एक्सप्लोरर

India Services PMI: सर्विसेज PMI अगस्त में पहुंचा 15 महीने के टॉप पर, कंपोजिट PMI भी छलांग लगाकर 63.2 पर पहुंचा

India' Services PMI Data: पीएमआई के पैमाने पर 50 से ऊपर अंक का मतलब होता है कि कारोबारी गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि 50 से कम अंक संकुचन का संकेत देते हैं.

India Services PMI: भारत के सेवा क्षेत्र ने अगस्त में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है और इसकी रफ्तार 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. यह उछाल मुख्य रूप से नए ऑर्डर और प्रोडक्शन में तेज वृद्धि की वजह से संभव हो पाया. एसएंडपी ग्लोबल द्वारा किए गए निजी सर्वेक्षण में जारी एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई जुलाई के 60.5 से बढ़कर अगस्त में 62.9 पर पहुंच गया. यह जून 2010 के बाद से विस्तार की सबसे तेज गति है. सर्वेक्षण में बताया गया है कि मांग में उल्लेखनीय सुधार और नए ऑर्डर्स की मजबूती ने सेवाओं की गतिविधियों को 15 साल के उच्च स्तर पर पहुंचा दिया.

मांग और ऑर्डर में मजबूती

पीएमआई के पैमाने पर 50 से ऊपर अंक का मतलब होता है कि कारोबारी गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि 50 से कम अंक संकुचन का संकेत देते हैं. अगस्त में पीएमआई 62.9 तक पहुंचना बताता है कि सेवा क्षेत्र बेहद तेजी से विस्तार कर रहा है.

HSBC इंडिया की चीफ इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी के मुताबिक, “सेवाओं की वृद्धि दर 15 साल के उच्च स्तर पर है और नए ऑर्डर में बढ़ोतरी ने इसे मजबूती दी है.” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि कीमतों के मोर्चे पर मुद्रास्फीति की दर 9 महीने के उच्च स्तर तक पहुंच गई है, जिससे महंगाई दबाव भी बना हुआ है.

कंपोजिट PMI की छलांग

इसी बीच, कम्पोजिट PMI यानी सेवाओं और विनिर्माण दोनों का संयुक्त सूचकांक भी जुलाई के 61.1 से बढ़कर अगस्त में 63.2 पर पहुंच गया. यह 17 साल की सबसे तीव्र वृद्धि है. इसका मतलब है कि भारत में न केवल सेवाएं बल्कि विनिर्माण क्षेत्र भी मजबूत प्रदर्शन कर रहा है और दोनों मिलकर समग्र आर्थिक गतिविधियों को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं.

यह सूचकांक एसएंडपी ग्लोबल द्वारा लगभग 400 सेवा क्षेत्र की कंपनियों के सर्वे के आधार पर तैयार किया गया है और इसे भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के अनुपात में वेटेज दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: GST का नया स्लैब: क्या होगा सस्ता और कौन कौन चीज़ें हो जाएंगी महंगी, कहां मिलेगी राहत, किधर पड़ सकती है आफत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget