एक्सप्लोरर

S&P Global Ratings: बैंकों को कम देने होंगे लोन, डिपॉजिट न बढ़ने से हो रही चिंता 

Loan Growth: ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी की डायरेक्टर के अनुसार, बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ उनकी डिपॉजिट ग्रोथ से काफी ज्यादा है. इसे संतुलन में लाया जाना बहुत आवश्यक है.

Loan Growth: भारत के बैंकों की स्थिति मजबूत बनी हुई है. बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ, मुनाफा और एसेट क्वालिटी में बहुत सुधार हुआ है. हालांकि, बैंकों में डिपॉजिट उस गति से नहीं बढ़ रहे हैं. ऐसे में बैंकों को भविष्य में लोन देने की दर को धीमा करना पड़ेगा. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने डिपॉजिट में आ रही कमी को चिंताजनक बताया है. आम तौर लोन ग्रोथ प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की ज्यादा होती है. प्राइवेट बैंकों की लोन ग्रोथ लगभग 17-18 फीसदी है. इसकी तुलना में सरकारी बैंकों की लोन ग्रोथ 12 से 14 फीसदी बनी हुई है.

बैंकिंग सेक्टर में क्रेडिट ग्रोथ ज्यादा

ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी की डायरेक्टर निकिता आनंद ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 में बैंकिंग सेक्टर में क्रेडिट ग्रोथ लगभग 14 फीसदी रह सकती है. वित्त वर्ष में यह 16 फीसदी रही थी. मगर, डिपॉजिट की ग्रोथ लोन ग्रोथ से लगभग 2 से 3 फीसदी कम है. ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि चालू वित्त वर्ष में बैंक कम संख्या में लोन देंगे. अगर डिपॉजिट नहीं बढ़ा तो बैंकों के मुनाफे पर उसका नकारात्मक असर दिखाई देगा. 

डिपॉजिट ग्रोथ बढ़ाने पर ध्यान दें बैंक 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारतीय बैंक 15 से 20 फीसदी लोन ग्रोथ को आसानी से हासिल कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें पूंजी उगाहने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. मगर, यह डिपॉजिट की बराबरी पर आनी चाहिए. भारत की इकोनॉमी मजबूत होती जा रही है. बैंकिंग सेक्टर इसमें अहम रोल निभाने वाला है. इसके लिए उन्हें डिपॉजिट बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.

जीडीपी से 1.5 गुना चल रही है क्रेडिट ग्रोथ 

निकिता आनंद ने कहा कि लोन ग्रोथ जीडीपी की वृद्धि से लगभग 1.5 गुना बनी हुई है, जबकि डिपॉजिट ग्रोथ जीडीपी के बराबर चल रही है. देश में लोन ग्रोथ को डिपॉजिट ग्रोथ के बराबर लाना होगा. बैंकों को लोन ग्रोथ को बहुत आगे बढ़ने से रोकना होगा. अगर क्रेडिट ग्रोथ धीमी नहीं हुई तो इसके लिए बैंकों को अन्य स्त्रोतों से पैसों का इंतजाम करना पड़ेगा, जो कि उनके लिए सही नहीं रहेगा.

ये भी पढ़ें 

Elon Musk: भारत की यात्रा टालकर अचानक चीन पहुंच गए एलन मस्क, टेस्ला के सीईओ ने सबको चौंकाया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget