एक्सप्लोरर

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत का 40वां नंबर बरकरार, नीति आयोग करेगा GII 2023 के शुभारंभ की मेजबानी

Global Innovation Index 2023 Ranking: इस साल सीआईआई और वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन के साथ साझेदारी में, नीति आयोग 29 सितंबर, 2023 को जीआईआई 2023 के भारत शुभारंभ की मेजबानी कर रहा है.

Global Innovation Index 2023 Ranking: नीति आयोग भारत के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 की शुरुआत का मेजबान होगा. वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 रैंकिंग में 132 अर्थव्यवस्थाओं में से भारत का 40वां स्थान बरकरार है. 2015 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत 81वें स्थान पर था जो 2023 में सुधरकर 40वें स्थान पर पहुंच गया है.

इनोवेटिव इको-सिस्टम का हो रहा विस्तार

नीति आयोग के मुताबिक कोविड महामारी से पैदा हुए अभूतपूर्व संकट के खिलाफ हमारी लड़ाई में इनोवेशन सबसे आगे रहा है और देश को महामारी से संभलने की सामर्थ्‍य में यह निर्णायक होगा. नीति आयोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बायो टेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष, ऑल्टरनेटिव एनर्जी सोर्स आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में पॉलिसी बेस्ड इनोवेशन के लिए बेहतर राष्ट्रीय प्रयास सुनिश्चित करने के लिए काफी कोशिशें कर रहा है. इसने राज्यों और जिलों में इनोवेटिव इको-सिस्टम के विस्तार में भी भूमिका निभाई है. नीति आयोग ने जीआईआई सहित वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की स्थिति की निगरानी और मूल्यांकन पर निरंतर जोर दिया है.

नीति आयोग 29 सितंबर, 2023 को जीआईआई 2023 के भारत शुभारंभ की मेजबानी कर रहा 

भारतीय उद्योग परिसंघ या कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीआईआई) भी इनोवेशन ड्रिवन इकोनॉमी की दिशा में भारत की यात्रा में मदद कर रहा है. इस साल सीआईआई और वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूआईपीओ) के साथ साझेदारी में, नीति आयोग 29 सितंबर, 2023 को जीआईआई 2023 के भारत शुभारंभ की मेजबानी कर रहा है.

देश में जीआईआई रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है 

जीआईआई रैंकिंग में लगातार सुधार अपार ज्ञान पूंजी, जीवंत स्टार्ट-अप ईको सिस्‍टम और सार्वजनिक और निजी अनुसंधान संगठनों द्वारा किए गए अद्भुत कार्यों की वजह से है. साइंस एंड टेक्वोलॉजी विभाग जैसे वैज्ञानिक विभाग सहित सरकार के सभी विभागों जैसे कि बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट, स्पेस डिपार्टमेंट और न्यूक्लियर एनर्जी डिपार्टमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ने नेशनल इनोवेशन ईको सिस्‍टम को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. सबसे अहम बात यह है कि अटल इनोवेशन मिशन ने इनोवेशन इकोसिस्टम के विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें

Health Insurance: बीमा कंपनी ने हेल्थ इंश्योरेंस को कर दिया है रिजेक्ट, जानें ग्राहकों के पास हैं कौन से अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget