एक्सप्लोरर

Manufacturing PMI: अक्टूबर में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग पीएमआई में सुधार, 55.3 पर आई, त्योहारी सीजन का असर

Manufacturing PMI in October: देश में उत्पादन गतिविधियों में सुधार देखा जा रहा है और अक्टूबर में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई 55.3 के लेवल पर आया है जो सितंबर में 55.1 के लेवल पर था.

Manufacturing PMI: भारत में अक्टूबर में मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियों में हल्की बढ़त देखी गई है और इसके आधार पर एसएंडपी ग्‍लोबल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग पीएमआई इंडेक्‍स (S&P Global Manufacturing PMI) में इजाफा दर्ज किया गया है. अक्टूबर में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई बढ़कर 55.3 पर आ गया है जो सितंबर में 55.1 के स्तर पर था.

सितंबर में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई तीन महीने के निचले स्तर पर चली गई थी पर अक्टूबर में इसमें सुधार देखा गया है जो दिखाता है कि देश में उत्पादन गतिविधियों में रिकवरी देखी जा रही है. मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में ग्रोथ बनी हुई है क्‍योंकि पीएमआई का 50 से अधिक होना ग्रोथ को प्रदर्शित करता है जबकि 50 से नीचे होना संकुचन को दर्शाता है. 

कीमतों का दवाब भी बना रहा है
नये ऑर्डर और उत्पादन में धीमी लेकिन मजबूती गति से बढ़ोतरी के बीच भारत में विनिर्माण गतिविधियां अक्टूबर में मजबूत रहीं हैं, हालांकि, इस दौरान कीमतों का दबाव भी बना रहा. एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई से ये बात सामने आई है. मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) सितंबर में 55.1 से बढ़कर अक्टूबर में 55.3 हो गया है. सर्वेक्षण में कहा गया है, ''विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार उल्लेखनीय दर से बढ़ा है, जो मार्च 2005 में इन आंकड़ों का संग्रह शुरू होने के बाद से सबसे मजबूत महीनों में एक रहा है.'

कारखाने के ऑर्डर और प्रोडक्शन में जोरदार इजाफा
एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पोल्याना डी लीमा ने कहा, ''भारतीय विनिर्माण उद्योग ने अक्टूबर में फिर से लचीलापन दिखाया है. कारखाने के ऑर्डर और उत्पादन में जोरदार वृद्धि हुई है.'' सर्वेक्षण के मुताबिक भारतीय विनिर्माता अक्टूबर 2023 तक उत्पादन में बढ़ोतरी को लेकर आश्वस्त हैं. लीमा ने कहा कि विनिर्माताओं को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में मांग में उछाल बना रहेगा. 

अक्टूबर के पीएमआई आंकड़ों के साथ ही लगातार 16वें महीने में समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार देखने को मिला है. पीएमआई की भाषा में 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि 50 से कम अंक संकुचन को दर्शाते हैं.

कल कोर सेक्टर्स की ग्रोथ का डेटा भी बेहतर
कल शाम आए बुनियादी उद्योगों का ग्रोथ डेटा भी बेहतर आया है और सितंबर में 8 कोर सेक्टर्स का उत्पादन 7.9 फीसदी पर आया है जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत साबित हुआ है.

ये भी पढ़ें

RBI Digital Rupee: रिजर्व बैंक आज देगा बड़ी सौगात, लॉन्च करेगा डिजिटल रुपया, जानें इससे जुड़ी सारी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget