एक्सप्लोरर

RBI Digital Rupee: रिजर्व बैंक आज देगा बड़ी सौगात, लॉन्च करेगा डिजिटल रुपया, जानें इससे जुड़ी सारी डिटेल्स

RBI Digital Rupee: भारतीय रिजर्व बैंक आज अपनी डिजिटल करेंसी 'डिजिटल रुपया' को लॉन्च करेगा और ये देश के लिए बहुत बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है. आज से शुरू होने वाले पायलट प्रोजेक्ट के बारे में सब जानें.

RBI Digital Rupee: आखिरकार लंबे समय से जिस बात का इंतजार था वो आज पूरा होने जा रहा है. देश का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश की डिजिटल करेंसी यानी 'डिजिटल रुपया' का पहला पायलट परीक्षण आज से शुरू करने जा रहा है. डिजिटल करेंसी के पायलट प्रोजेक्ट में नौ बैंक गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में लेनदेन के लिए इस डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल करेंगे. इसे सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी यानी CBDC का नाम दिया गया है और भारत की ये पहली डिजिटल करेंसी आपके लिए बहुत कुछ बदलने वाली है.

थोक सेगमेंट के लिए होगा पायलट प्रोजेक्ट में डिजिटल करेंसी से लेनदेन
आरबीआई ने 'केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा' (सीबीडीसी) लाने की अपनी योजना की दिशा में कदम बढ़ाते हुए डिजिटल रुपये का पायलट परीक्षण शुरू करने का फैसला किया है. थोक खंड के लिए होने वाले इस परीक्षण में नौ बैंक शिरकत करेंगे. इन बैंकों की पहचान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचएसबीसी के रूप में की गई है.

सोमवार को आरबीआई ने जारी किया बयान
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, "डिजिटल रुपये (थोक खंड) का पहला पायलट परीक्षण एक नवंबर को शुरू होगा. इस परीक्षण के तहत सरकारी सिक्योरिटीज में सेकेंडरी मार्केट ट्रांजेक्शन का निपटान किया जाएगा." आरबीआई की डिजिटल मुद्रा में सौदों का निपटान करने से निपटान लागत में कमी आने की संभावना है. रिजर्व बैंक के मुताबिक, भविष्य के पायलट परीक्षणों में थोक स्तर पर होने वाले अन्य सौदों एवं सीमापार भुगतान पर भी ध्यान दिया जाएगा.

रिटेल सेगमेंट का पहला पायलट प्रोजेक्ट एक महीने में हो सकता है शुरू
इसके साथ ही आरबीआई ने कहा कि डिजिटल रुपये (रिटेल सेगमेंट) का पहला पायलट परीक्षण एक महीने के भीतर शुरू करने की योजना है. यह परीक्षण विशेष उपयोगकर्ता समूहों के बीच चुनिंदा स्थानों में किया जाएगा, जिसमें ग्राहक और कारोबारी शामिल हैं. आरबीआई ने केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के बारे में पेश अपनी संकल्पना रिपोर्ट में कहा था कि यह डिजिटल मुद्रा लाने का मकसद मुद्रा के मौजूदा स्वरूपों का पूरक तैयार करना है. इससे यूजर्स को मौजूदा भुगतान प्रणालियों के साथ अतिरिक्त भुगतान विकल्प मिल पाएंगे.

क्या है CBDC
सीबीडीसी किसी केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी होने वाले मौद्रिक नोटों का डिजिटल स्वरूप है. दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सीबीडीसी लाने की संभावनाओं को टटोल रहे हैं. सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में डिजिटल रुपया लाने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार की मंगल शुरुआत, सेंसेक्स 61,000 के पार खुला, निफ्टी 18130 पर ओपन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget