एक्सप्लोरर

भारत की विकास दर एशिया में सबसे तेज, 2018-19 में 7.3 फीसदी की दर से विकास का अनुमान

बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट एशियन डेवलपमेंट आउटलुक यानी एडीओ में बैंक का कहना है कि भारत एशिया में सबसे तेजी से विकास करने वाला देश रहेगा.

नई दिल्लीः एशियाई विकास बैंक यानी एडीबी का अनुमान है कि पहली अप्रैल से शुरु हुए चालू कारोबारी साल यानी 2018-19 के दौरान दो सालों से विकास दर में हो रही गिरावट पर ब्रेक लगेगा और ये दर 7.3 फीसदी रहेगी. वहीं अगले कारोबारी साल यानी 2019-20 में ये दर तेज होकर 7.6 फीसदी पर पहुंच सकती है.

बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट एशियन डेवलपमेंट आउटलुक यानी एडीओ में बैंक का कहना है कि भारत एशिया में सबसे तेजी से विकास करने वाला देश रहेगा. इसकी वजह ये है कि चीन की विकास दर 2017 में घटकर 6.9 फीसदी, 2018 में 6.6 फीसदी और 2019 में 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है. बैंक की मानें तो अमेरिका की ओर से व्यापार संरक्षण नीतियों का एशियाई देशों के आयात-निर्यात पर अभी तक असर देखने को नहीं मिला है. हालांकि बैंक चाहता है कि भारत ऐसे कदम को लेकर सतर्क रहे.

बैंक के मुताबिक, भारत में वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी जैसे सुधारों का थोड़े समय में कुछ बुरा प्रभाव देखने को मिला हो, लेकिन इन्ही सुधारों की वजह से आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार तेज होगी. उदारीकरण की वजह से विदेशी निवेश बढ़ रहा है, वहीं कारोबारी माहौल सुगम बनाने के सरकार के प्रयासों का भी विकास पर अच्छा असर पड़ेगा. बैंक ये मानता है कि नोटबंदी ने कुछ हद तक वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान विकास दर को प्रभावित किया जिसकी वजह ये दर घटकर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था जबकि 2016-17 में दर 7.1 फीसदी दर्ज की गयी थी. ध्यान रहे कि 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी लागू किया गया था.

बैंक के मुताबिक, विकास की रफ्तार बढ़ाने में कृषि पैदावारों की खरीद कीमत बढ़ाने से किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी, कृषि बाजार में सुधार और सिंचाई के लिए ज्यादा निवेश जैसे तथ्यों की अहम भूमिका होगी. वैसे निवेश की स्थिति में सुधार के आसार हैं, लेकिन ये रफ्तार अभी धीमी ही रहेगी, क्यंकि बैंक जहां अपने बैलेंसशीट को दुरुस्त करने में लगे हैं, वहीं कंपनियां अपने मौजूदा क्षमता का पहले पूरी तरह से दोहन करना चाहती है.

महंगाई दर को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि ये चालू कारोबारी साल में 4.6 फीसदी और अगले साल 5 फीसदी रह सकती है. चूंकि दूनिया भर में जिंसों के दाम बढ़ रहे हैं, साथ ही घरेलू मांग की स्थिति भी सुधर रही है तो इसका असर महंगाई दर पर देखने को मिल सकता है. चूंकि सरकारी खजाने के घाटे में कमी के लक्ष्य को पहले ही बढ़ाया जा चुका है, साथ ही अमेरिकी फेडरेल रिजर्व बैंक भी ब्याज दर बढ़ाने की तैयारी में है, ऐसे में नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में फिलहाल कमी की उम्मीद नहीं.

बैंक की राय में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी एक बड़ा जोखिम है. भारत हर साल अपनी जरुरत का करीब तीन चौथाई आयात करता है, ऐसे में अर्थशास्त्री मानते हैं कि कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में बढ़ोतरी का विकास पर असर पड़ सकता है. ध्यान रहे कि कच्चे तेल के इंडियन बास्केट का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget