एक्सप्लोरर

RBI Data: विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, 708 मिलियन डॉलर की तेजी के साथ 602.16 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व

Forex Reserves: डॉलर के मुकाबले रुपया अगर 83 के लेवल के नीचे लंबे समय तक बना रहा है तो आरबीआई बीते साल के समान फिर से रुपये की मजबूती के लिए डॉलर बेच सकता है.

India Forex Exchange Reserves: दो हफ्ते की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है. विदेशी मुद्रा भंडार में ये इजाफा तब आया है जब गुरुवार को ये खबरें आई थी कि रुपये में गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने सरकारी बैंकों के जरिए डॉलर बेचा है. 11 अगस्त को खत्म हफ्ते में 708 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 602.161 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है जो इसके हफ्ते में 601.45 बिलियन डॉलर रहा था. 

भारतीय रिजर्व बैंक ने फॉरेक्स रिजर्व का डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक 11 अगस्त, 2023 को समाप्त हुए हफ्ते के बाद विदेशी मुद्रा का कोष बढ़कर 602.16 बिलियन डॉलर रहा है. इस डेटा के मुताबिक इस अवधि में विदेशी करेंसी एसेट्स 999 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 534.39 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. हालांकि गोल्ड रिजर्व में गिरावट आई है और ये घटकर 44.34 बिलियन डॉलर का रह गया है. आईएमएफ में रिजर्व में 2 मिलियन डॉलर की कमी आई है और ये 5.098 बिलियन डॉलर रहा है. 

इस हफ्ते करेंसी मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली है. रुपया फिर से 83 के लेवल के नीचे जा फिसला है. शुक्रवार 18 अगस्त 2023 को एक डॉलर के रुपया 83.10 के लेवल पर क्लोज हुआ है. रुपये को थामने के लिए आरबीआई ने डॉलर बेचा है. इस हफ्ते और पिछले कुछ दिनों से विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं इसके बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा देखने को मिला है. हालांकि ये अभी भी अक्टूबर 2021 के 645 बिलियन डॉलर के हाई से नीचे बना हुआ है.  

डॉलर के मुकाबले रुपया अगर 83 के लेवल के नीचे लंबे समय तक बना रहा है तो रुपये को मजबूत करने के लिए आरबीआई आगे भी दखल दे सकता है. ये माना जा रहा है कि पिछले वर्ष के समान आरबीआई डॉलर बेच सकता है जिससे रुपये में गिरावट को थामा जा सके. 

ये भी पढ़ें 

खत्म हुआ रिलायंस के निवेशकों का इंतजार, 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज पर होगी जियो फाइनेंशियल सर्विसज की लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget