एक्सप्लोरर

Edible Oil: भारत का एडिबल ऑयल का इंपोर्ट नवंबर में बढ़ा, खाने के तेल के दाम पर दिख सकता है असर

Edible Oil Import: भारत को सोयाबीन तेल मुख्य रूप से अर्जेंटीना, ब्राजील और रूस से इंपोर्ट किया जाता है जबकि सूरजमुखी तेल रूस, यूक्रेन और अर्जेंटीना से आयात किया जाता है.

Edible Oil: देश में खाने के तेल का इंपोर्ट इस पिछले डिस्ट्रीब्यूशन ईयर में तेजी से बढ़ा है और इसके चलते देश के इंपोर्ट बिल पर भी इसका असर देखा जा सकता है. भारत का एडिबल ऑयल आयात नवंबर में 38.5 फीसदी बढ़कर 15.9 लाख टन हो गया. इसकी मुख्य वजह सूरजमुखी तेल और कच्चे सोयाबीन तेल के आयात में तेज उछाल रहा. सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी SE ने गुरुवार को नवंबर के लिए वेजिटेबल ऑयल (खाने-पीने व अन्य तेल) के इंपोर्ट के आंकड़े जारी किए. तेल विपणन वर्ष या ऑयल मार्केटिंग ईयर नवंबर से अक्टूबर तक होता है.

ऑयल मार्केटिंग ईयर के पहले महीने में ही इंपोर्ट बढ़ा

आंकड़ों के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग ईयर 2024-25 के पहले महीने नवंबर में वेजिटेबल ऑयल का इंपोर्ट सालाना आधार पर 11,60,590 टन की तुलना में 40 फीसदी बढ़कर 16,27,642 टन हो गया.

एडिबल ऑयल कैटेगरी में आरबीडी पामोलिन ऑयल का भी इंपोर्ट बढ़ा

कुल वेजिटेबल ऑयल आयात में से भारत ने नवंबर में 15,90,301 टन एडिबल ऑयल का आयात किया, जबकि पिछले साल इसी महीने में 11,48,092 टन का आयात हुआ था. अन्य तेलों (जिनका इस्तेमाल खाने के लिए नहीं किया जाता) का आयात नवंबर 2023 में 12,498 टन की तुलना में बढ़कर 37,341 टन हो गया. एडिबल ऑयल कैटेगरी में, नवंबर 2024 में आरबीडी पामोलिन का आयात सालाना आधार पर 1,71,069 टन की तुलना में बढ़कर 2,84,537 टन हो गया.

कच्चे सूरजमुखी तेल का इंपोर्ट 3.40 लाख टन पर पहुंचा

समीक्षाधीन अवधि में कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात 1,28,707 टन से बढ़कर 3,40,660 टन हो गया, जबकि कच्चे सोयाबीन तेल का आयात 149,894 टन से बढ़कर 407,648 टन हो गया. हालांकि, कच्चे पाम तेल का आयात पिछले महीने घटकर 5,47,309 टन रह गया, जो नवंबर 2023 में 6,92,423 टन था.

पाम तेल का आयात घटा

पाम तेल का आयात (कच्चा और रिफाइंड सहित) पिछले महीने सालाना आधार पर 8,69,491 टन से घटकर 8,41,993 टन रह गया. नवंबर 2023 में ‘सॉफ्ट ऑयल’ का आयात 2,78,601 टन से बढ़कर 7,48,308 टन हो गया. पाम तेल की हिस्सेदारी 76 फीसदी से घटकर 53 फीसदी हो गई, जबकि ‘सॉफ्ट ऑयल’ की हिस्सेदारी 24 फीसदी से बढ़कर 47 फीसदी हो गई.

सॉफ्ट ऑयल से अर्थ सोयाबीन तेल, सूरजमुखी के बीज के तेल आदि से है. इंडोनेशिया और मलेशिया भारत को आरबीडी पामोलिन और कच्चे पाम ऑयल के प्रमुख सप्लायर्स हैं. सोयाबीन तेल मुख्य रूप से अर्जेंटीना, ब्राजील और रूस से इंपोर्ट किया जाता है जबकि सूरजमुखी तेल रूस, यूक्रेन और अर्जेंटीना से आयात किया जाता है.

ये भी पढ़ें

बिटकॉइन निवेशकों की जमकर चांदी, US में इस बड़े कदम की आस से 1,01,000 डॉलर से भी ऊपर गए दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget