एक्सप्लोरर

बिटकॉइन निवेशकों की जमकर चांदी, US में इस बड़े कदम की आस से 1,01,000 डॉलर से भी ऊपर गए दाम

Bitcoin Rate: क्रिप्टोकरेंसी के बाजार की बादशाह बिटकॉइन के निवेशकों की पौ बारह और उनके लिए लगातार अच्छी खबरों के आने का सिलसिला जारी है. बिटकॉइन के दाम आसमान छू रहे हैं.

Bitcoin: बिटकॉइन में पैसा लगाने वालों को दिन दूनी, रात चौगुनी स्पीड से पैसा डबल होने का एक्सपीरिएंस मिल रहा है. अमेरिका से आ रही खबरों के दम पर बिटकॉइन आगे के रेट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इसने एक लाख एक हजार डॉलर से ऊपर के रेट को पार कर लिया है. अमेरिका में आए ताजा महंगाई दर के आंकड़ों के बाद ऐसी उम्मीदों पर पंख लग गए हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व एक और रेट कट यानी नीतिगत दरों में कटौती का फैसला सुनाने वाला है.

क्यों लगातार मिल रहा क्रिप्टोकरेंसी को बूस्ट

जबसे अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई भी नहीं थी, उससे पहले ही यूएस में बिटकॉइन की कीमतों में उछाल आना शुरू हो गया था. आज 12 दिसंबर को जब बिटकॉइन ने 1 लाख 1 हजार का लेवल पार कर लिया है, इसमें और तेजी आने की संभावना बनी हुई हैं. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ होने से बड़ा बूस्ट मिला है.

बिटकॉइन की बादशाहत कायम

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेन में 5.53 फीसदी का इजाफा देखा जा रहा है और आज ये 3.64 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है. इस मार्केट में बिटकॉइन का हिस्सा 55.09 परसेंट पर है और क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर पर काबिज है. (कॉइनमार्केट कैप डेटा के मुताबिक)

अमेरिका से बिटकॉइन को जमकर मिल रहा सपोर्ट

बिटकॉइन की चाल देखी जाए तो इसने बीती 5 दिसंबर को 1,03,800 डॉलर प्रति टोकन का लेवल पार कर लिया था. अमेरिकी चुनाव से 50 दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में पैसा लगाकर इस बात का साफ संकेत दे दिया था कि वो भविष्य में क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार को बढ़ावा देने के कदमों को बढ़-चढ़कर आगे लाएंगे. इसके अलावा ट्रंप की पूरी कैंपेनिंग में टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने खूब पैसा लगाया और अपने दोस्त ट्रंप और क्रिप्टोकरेंसी में अपने निवेश दोनों की जमकर ब्रांडिंग और प्रमोशन किया और इसको राष्ट्रपति चुनाव में माइलेज मिला.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: घरेलू-ग्लोबल बाजार में सोना सस्ता, निवेश का भी अच्छा मौका क्योंकि आगे बढ़ेंगे दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget