एक्सप्लोरर

क्रेडिट स्कोर बढ़ाना है तो ये रहे आसान तरीके, तुरंत मिल जाएगा लोन और क्रेडिट कार्ड

Improve Your Credit score: लोन या क्रेडिट कार्ड की ईएमआई समय से चुकाकर आप अच्छा क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं. मगर इनके न होने की स्थिति में कैसे अच्छा क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं. ये हम आपको समझाएंगे.

Credit Score: क्रेडिट स्कोर का महत्त्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है. अब अच्छे क्रेडिट स्कोर के बिना घर या कार लेना आपके लिए लगभग असंभव हो चला है. लोन या क्रेडिट कार्ड के समय से पेमेंट करके आप क्रेडिट स्कोर को मजबूत कर सकते हैं. यदि आपने लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं लिया है तो क्रेडिट स्कोर की गणना बहुत मुश्किल हो जाती है. इससे ही तय होता है कि किसे लोन मिलेगा और कितना. क्रेडिट कार्ड बनेगा या नहीं और उसकी लिमिट क्या होगी. यहां आपको बताते हैं कि कैसे अपने क्रेडिट स्कोर को बढ़ाया और संभाला जाए ताकि जरूरत पड़ने पर आपको आसानी से लोन मिल सके. 

कैसे बढ़ा सकते हैं अपना क्रेडिट स्कोर

अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए अपने वित्तीय लेन-देन को मजबूत रखना बेहद जरूरी है. इसमें सबसे अहम भूमिका आपका क्रेडिट कार्ड निभाता है. यदि आप समय से क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करते रहते हैं तो स्कोर भी मजबूत हो जाता है. अच्छे क्रेडिट स्कोर से ही बैंक और वित्तीय संस्थाएं तय कर पाती हैं कि आपकी कर्ज लेने और चुकाने की क्षमता कितनी है. हालांकि, यदि आप क्रेडिट कार्ड नहीं रखते हैं तो भी क्रेडिट स्कोर को मजबूत किया जा सकता है. 

बैंक या वित्तीय कंपनी से कर्ज लें 

आपको किसी भी बैंक या नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) से कर्ज लेने का प्रयास करना चाहिए. इस कर्ज की किस्तें समय से चुकाने पर आपका क्रेडिट स्कोर मजबूत होने लगेगा. कोशिश करें कि आपकी किस्त बाउंस न हो इससे क्रेडिट स्कोर पर नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ता है.

समय से बिल पेमेंट करें 

बिजली-पानी के बिल और किराया समय से भरें. इससे आपकी वित्तीय सेहत पर पॉजिटिव इम्पैक्ट आएगा. इसका असर क्रेडिट स्कोर पर साफ दिखेगा. इससे पता चलता है कि आप अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों के प्रति जिम्मेदार हैं. 

रेंट भरने की रसीदें रखें 

यदि आप किराये के घर में रहते हैं तो सुनिश्चित करें कि हर महीने पेमेंट की रसीद आपके पास हो. इन्हें लोन लेते समय इस्तेमाल किया जा सकता है. लोन देने वाले को भी पता लगेगा कि आप एक जिम्मेदार कर्जधारक बन सकते हैं. 

नौकरी का मजबूत रिकॉर्ड बनाएं 

यदि आप चाहते हैं कि लोन आसानी से मिल जाए तो अच्छी वेतन वाली लंबी नौकरी का रिकॉर्ड रखें. भले ही आपके पास अन्य संपत्तियां और निवेश हों लेकिन, कर्ज देने वाला बैंक या एनबीएफसी आपकी नौकरी को बहुत महत्त्व देते हैं ताकि उनकी ईएमआई समय से आती रहे.  

P2P का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं 

बैंक और एनबीएफसी के अलावा आपके पास पियर-टू-पियर (P2P) कर्जदाताओं के पास जाने का विकल्प भी है. ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोन देने वाले लोग होते हैं. यदि आप बैंक और एनबीएफसी की लंबी कागजी प्रक्रिया से बचना चाहते हैं तो P2P एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि, अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए ईएमआई का समय से भुगतान सबसे जरूरी है. 

ये भी पढ़ें 

Diwali Bonus: प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का त्योहार सूना, मिठाई या गिफ्ट कार्ड नहीं - बोनस चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget