एक्सप्लोरर

FD पर जबरदस्त इंटरेस्ट दे रहा है यह क्रेडिट कार्ड, पढ़ें IDFC FIRST EARN के एक से बढ़कर एक फायदे

FIRST EARN क्रेडिट कार्ड: IDFC First Bank (IDFC FIRST Bank) और RuPay की पार्टनरशिप में एक क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया गया है, जिसे FIRST EARN का नाम दिया गया है.

FIRST EARN क्रेडिट कार्ड: IDFC First Bank (IDFC FIRST Bank) ने RuPay के साथ मिलकर एक नए UPI-इनेबल्ड क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है. इसका नाम FIRST EARN रखा गया है. पहली बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एक गेम चेंजर है क्योंकि इसे Fixed Deposit (FD) के आधार पर जारी किया जाता है. इसी के साथ कार्ड से हर UPI पेमेंट पर कैशबैक का भी बेनिफिट है. 

IDFC FIRST बैंक ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ''क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन में सभी ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट क्रिएशन का ऑप्शन है. यह कार्ड UPI पेमेंट पर क्रेडिट के साथ-साथ रिवॉर्ड पाने और फिक्स्ड डिपॉजिट पर बेजोड़ इंटरेस्ट जोड़ने का मौका देता है. FIRST EARN क्रेडिट कार्ड से हर UPI पेमेंट पर 1 परसेंट कैशबैक मिलेगा.'' 

IDFC फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड, FASTag और लॉयल्टी हेड शिरीष भंडारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए कहा, ''हमें FIRST EA₹N RuPay क्रेडिट कार्ड के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. इसे खास तौर पर फर्स्ट टाइम क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो फाइनेंशियल सर्विस की दुनिया में एक गेटवे प्रोडक्ट है.'' उन्होंने आगे कहा, ''यह फिक्स्ड डिपॉजिट समर्थित क्रेडिट कार्ड है, जो हर दिन UPI पेमेंट को सुपर रिवॉर्डिंग बनाता है, जिससे आपके कार्ड अकाउंट में अपने आप 1 परसेंट कैशबैक क्रेडिट हो जाता है.  इसके अलावा, फिक्स्ड डिपॉजिट से लिंक होने के कारण यह कार्ड सेविंग्स और ग्रोथ को बढ़ावा देता है, जिससे क्रेडिट, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल हेल्थ तीनों एक साथ बेहतर होते जाते हैं.''

FIRST EARN क्रेडिट कार्ड के फीचर्स

वेलकम ऑफर- नए कार्ड होल्डर्स को अपने पहले UPI ट्रांजैक्शन पर 500 रुपये तक का 100 परसेंट कैशबैक मिलेगा. 

FD पर अट्रैक्टिव इंटरेस्ट- क्रेडिट कार्ड से फिक्स्ड डिपॉजिट जमा कराने वाले ग्राहकों को एक साल की एफडी पर 7.25 परसेंट इंटरेस्ट मिलेगा. 

कैशबैक रिवॉर्ड- यह कार्ड IDFC FIRST Bank ऐप के जरिए UPI लेनदेन पर 1 परसेंट तक कैशबैक और किसी अन्य यूपीआई ऐप से किए गए ट्रांजैक्शन या इंश्योरेंस, यूटिलिटी बिल और ई-कॉमर्स रिलेटेड पेमेंट पर 0.5 परसेंट कैशबैक देता है.

UPI इंटीग्रेशन- 60 मिलियन से भी ज्यादा यूपीआई क्यूआर कोड पर इस कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे दुकानों पर रोजमर्रा की खरीदारी आसान हो जाती है. 

तुरंत मिलने में आसानी- यह एक वर्चुअल क्रेडिट कार्ड है, जिसे तुंरत इश्यू किया जाता है, फिर UPI से जुड़कर इसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है.

मूवी टिकट डिस्काउंट- कार्ड से Zomato के जरिए मूवी टिकट बुक कराने पर 100 रुपये तक 25 परसेंट की छूट मिलेगी.

एक्सीडेंट कवर- FIRST EA₹N क्रेडिट कार्ड के साथ 2 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर भी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, 25,000 रुपये तक का लॉस्ट कार्ड लाइबिलिटी कवर भी उपलब्ध है. साथ ही 1399 रुपये तक की कॉम्प्लिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस की भी सुविधा है.

फीस

कार्ड की ज्वॉइनिंग फीस 499 प्लस जीएसटी है. इसके बाद हर दूसरे साल से इतना ही एनुअल फी लगेगा. इस पर मंथली इंटरेस्ट रेट 0.75 परसेंट से शुरू होकर सालाना 9 परसेंट तक है. इसके अलावा, रेंट और प्रॉपर्टी मैनेजमेंट पर 1 परसेंट सरचार्ज (कम से कम 249 रुपये प्लस GST) लगता है. 

 FIRST EA₹N क्रेडिट कार्ड के लिए एलिजिबिलिटी

18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति इसके लिए अप्लाई कर सकता है. अप्लाई करने वाले का करेंट और परमानेंट अड्रेस भारत में होना चाहिए. कम से कम 5,000 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट बनाना और मेंटेन करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

पैसे लेकर फ्लैट के लिए बार-बार घुमाता रहा बिल्डर, ग्राहक ने RERA में कर दी शिकायत; फिर जो हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget