एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 226 अंक टूटकर 65,559 पर खुला, निफ्टी 19,422 पर ओपन

Stock Market Opening:  शेयर बाजार की कई दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है और स्टॉक मार्केट आज बड़ी गिरावट पर खुले हैं. हालांकि बाजार खुलने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की तेजी के दम पर स्टॉक मार्केट चढ़ा है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Indian Stock Market) की कई दिनों की धुआंधार तेजी आज हवा हो गई है और सेंसेक्स में 220 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार खुला है. इसके अलावा बैंक निफ्टी भी नीचे है और निफ्टी50 में भी 19,450 के नीचे के लेवल के साथ कारोबार की शुरुआत देखी जा रही है. आज शेयर बाजार के लिए घरेलू सेंटीमेंट कुछ खास उत्साहजनक नहीं रहे हैं और इसके असर से शेयर बाजार की ओपनिंग निगेटिव जोन में हुई है. हालांकि बाजार खुलने के 20 मिनट के भीतर रिलायंस इंडस्ट्रीज की अच्छी तेजी के दम पर बाजार ऊपर आ रहा है.

कैसी रही आज शेयर बाजार की ओपनिंग

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 226.23 अंक या 0.34 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 65,559.41 के लेवल पर खुला है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 74.50 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 19,422.80 पर कारोबार के साथ खुला है.

सेंसेक्स के शेयरों का कैसा है हाल- निफ्टी की भी तस्वीर जानें

सेंसेक्स के 30 में से केवल 11 शेयरों में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है लेकिन 19 शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही निफ्टी के 50 शेयरों की बात करें तो इनमें से सिर्फ 19 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. वहीं 31 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी हुआ है.

सेक्टोरल इंडेक्स 

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी के साथ ऑयल एंड गैस शेयरों में तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार देखा जा रहा है. इसके अलावा गिरने वाले सेक्टर्स की बात करें तो बैंक सेक्टर्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, निजी बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

किन शेयरों में उछाल बरकरार- किन में है गिरावट

सेंसेक्स के जिन 12 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है उनमें टाइटन का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछला है. एमएंडएम में 1.12 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.66 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. एक्सिस बैंक 0.62 फीसदी और मारुति के शेयर 0.58 फीसदी ऊपर हैं. इन टॉप 5 गेनर्स के अलावा टाटा स्टील, एलएंडटी, एशिन पेंट्स, एनटीपीसी, एचयूएल, सन फार्मा और टाटा मोटर्स के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है. गिरावट वाले शेयरों को देखें तो पावरग्रिड 0.88 फीसदी और बजाज फाइनेंस 0.82 फीसदी नीचे है. इंडसइंड बैंक 0.79 फीसदी और टेक महिंद्रा 0.73 फीसदी नीचे है. एचसीएल टेक 0.66 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है.

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार की चाल

शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 141.29 अंक यानी 0.21 फीसदी गिरकर 65644 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 158.40 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 19338.90 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें

Spices Price Up: अब मसालों की कीमतों में लगी आग से फीका हो रहा खाने का स्वाद, गरम मसाला तो पहुंच से दूर जा रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget