एक्सप्लोरर

ICICI PRU India Opportunities Fund: पांच साल में तीन गुना हुआ पैसा, इस म्यूचुअल फंड ने बेंचमार्क को बड़े अंतर से दी मात

Best Mutual Fund: इस म्यूचुअल फंड ने न सिर्फ अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, बल्कि अपने बेंचमार्क को भी बड़े अंतर से पीछे छोड़ा है...

शेयर बाजार की तेजी का फायदा उठाने के लिए म्यूचुअल फंड सबसे बढ़िया विकल्प माने जाते हैं. म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करने से डाइरेक्ट एक्सपोजर की तुलना में रिस्क कम रहता है, साथ ही कई बार बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न भी मिल जाता है. यही कारण है कि म्यूचुअल फंड लोगों के लिए निवेश का पसंदीदा जरिया बनते जा रहे हैं.

आज हम आपको एक ऐसे ही म्यूचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने निवेशकों को मालामाल बनाते हुए बेंचमार्क को बड़े अंतर से पीछे छोड़ा है. यह कहानी है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड की, जिसने पिछले पांच सालों में अपने निवेशकों के पैसे को लगभग 3 गुना कर दिया है. इसने बेंचमार्क से ठीक-ठाक बेहतर रिटर्न देने में भी कामयाबी हासिल की है.

पांच साल पहले हुई शुरुआत

इस म्यूचुअल फंड की शुरुआत आज से करीब पांच साल पहले हुई थी. इन पांच सालों में इसका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है. इसकी शुरुआत में यानी 15 जनवरी 2019 को अगर कोई इन्वेस्टर इस म्यूचुअल फंड में 10 लाख रुपये लगाता, तो 5 साल बाद यानी 15 जनवरी 2024 को उसके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू बढ़कर 28 लाख रुपये हो गई होती. इससे पता चलता है कि फंड ने बीते पांच सालों में अपने निवेशकों को 22.9 फीसदी की सीएजीआर से रिटर्न दिया है. वहीं इसकी तुलना में बीते पांच सालों के दौरान बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई की सीएजीआर 19 फीसदी रही है.

1 साल और 3 साल में रिटर्न

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड ने पांच साल के अलावा 3 साल और एक साल की अवधि में भी बेंचमार्क को पीछे छोड़ा है. पिछले एक साल के दौरान बेंचमार्क में 30.6 फीसदी की तेजी आई है, जबकि फंड का रिटर्न 38.1 फीसदी रहा है. 3 साल की अवधि की बात करें तो फंड ने 37.7 फीसदी का सीएजीआर दिया है, जबकि बेंचमार्क की सीएजीआर 19.8 फीसदी रही है.

एसआईपी ने किया मालामाल

एसआईपी के मामले में भी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड ने शानदार कमाई कराई है. अगर कोई निवेशक फंड की शुरुआत से हर महीने 10-10 हजार रुपये की एसआईपी करता तो उसके टोटल निवेश की वैल्यू 31 जनवरी 2024 तक बढ़कर 12.58 लाख रुपये हो जाती. यह इस दौरान किए गए 6 लाख रुपये के कुल निवेश की तुलना में डबल से भी ज्यादा है और 30.13 फीसदी की शानदार सीएजीआर है.

इस तरह से काम करता है फंड

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड विशेष परिस्थितियों की थीम पर आधारित एक इक्विटी ओरिएंटेड ऑफर है. यह फंड विशेष परिस्थितियों से गुजर रही कंपनियों में निवेश कर मौके का फायदा उठाने का प्रयास करता है. फंड हाउस के सीआईओ शंकरन नरेन और रोशन चुटके हैं, जिन्होंने बीते 5 सालों में कई सफल सेक्टोरल कॉल किए हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: फिनटेक के लिए नहीं है चिंता की बात, आरबीआई गवर्नर बोले- सभी को देते हैं पर्याप्त समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget