एक्सप्लोरर

Demat Account:आप भी करना चाहते हैं शेयर बाजार से कमाई तो फटाफट खुलवा लें ये खाता, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई (Earn money from stock market) करने का प्लान बना रहे हैं डीमैट अकाउंट (Demat Account) ओपन करा लें. इस खाते के बिना आप ट्रेडिंग नहीं कर सकते हैं.

How to open demat account: अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई (Earn money from stock market) करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. आज हम आपको एक ऐसे खाते के बारे में बताएंगे, जिसके बिना आप शेयर बाजार (Stock Market) में पैसा नहीं लगा सकते हैं. जी हां इस खाते का नाम डीमैट अकाउंट (Demat Account) है. वैसे तो बहुत से लोग इस खाते के बारे में जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आसानी से इस खाते को ओपन करा सकते हैं. इसके साथ ही इस खाते को ओपन कराने के लिए किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी. आइए आपको डीमैट अकाउंट के बारे में डिटेल में बताते हैं-

ट्रेडिंग के लिए जरूरी है डीमैट खाता
आपको बता दें शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी होता है. इसके बिना आप ट्रेडिंग नहीं कर सकते हैं. आजकल ज्यादार संस्थाएं आपको ये खाता खुलवाने का मौका देती हैं. आप घर बैठे आसानी से यह खाता ओपन करा सकते हैं.

किन संस्थानों में खुलवा सकते हैं खाता?
इस खाते को ओपन कराने के लिए आपको सबसे पहले यह तय करना होगा आपको खाता किस संस्था में ओपन कराना है. आप इस खाते को HDFC सिक्योरिटीज, ICICI डायरेक्ट, Axis डायरेक्ट जैसे किसी भी ब्रोकरेज के पास खुलवा सकते हैं.

कैसे खुलवा सकते है खाता-

  • जब आप यह तय कर लेंगे कि किस फर्म में आपको खाता ओपन कराना है तो उसके बाद आपको उस संस्था की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • यहां पर आपको ओपन डीमैट अकाउंट का ऑप्शन मिल जाएगा, जिस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद में यहां एक फॉर्म ओपन हो जाएगा, जिसे आपको सावधानी से भरना होगा.
  • इसके बाद में इसकी केवाईसी करानी होगी.KYC कराने के लिए आपको फोटो, आईडी प्रूफ और डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी.
  • जब आपका ये प्रोसेस पूरा हो जाएगा तो उसके बाद इन-पर्सन वेरिफिकेशन होगा.
  • इस प्रोसेस के पूरा हो जाने के बाद आपको ब्रोकरेज फर्म के साथ में टर्म ऑफ एग्रीमेंट साइन करना होगा.
  • ऐसा करने के बाद आपका ये खाता ओपन हो जाएगा.
  • इसके बाद आपको डीमैट नंबर और एक क्लाइंट आईडी दी जाएगी.

क्या होता है डीमैट अकाउंट
आपको बता दें जिस तरह बैंक में ग्राहकों का अकाउंट ओपन किया जाता है उसी तरह शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी होता है. SEBI की ओर से जारी कि गए निर्देश के मुताबिक, बिना डीमैट अकाउंट को ओपन किए आप किसी अन्य तरीकों से शेयर्स की खरीदा-बेची नहीं कर सकते हैं. 

इस खाते की खासियत-

  • इस खाते को आप जीरो बैलेंस के साथ ओपन करा सकते हैं.
  • इसमें मिनिमम बैलेंस रखने का झंझट नहीं होता है.
  • इस खाते को आप डिजिटल रूप में भी अपने पास रख सकते हैं.
  • इस खाते की मदद से शेयर्स खरीद-बेच सकते हैं.
  • इसके अलावा डिजिटल गोल्ड और म्युचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

SBI दे रहा फ्री में ITR भरने की सुविधा, सिर्फ इन 5 डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, जानें कैसे करना है फाइल?

इस रेस्टोरेंट ने पेश की क्रिप्टो थाली, अब Bitcoin टिक्का, Doge फ्राइड का लें मजा, जानें क्या है वेज-नॉनवेज थाली की कीमत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget