एक्सप्लोरर

इस रेस्टोरेंट ने पेश की क्रिप्टो थाली, अब Bitcoin टिक्का, Doge फ्राइड का लें मजा, जानें क्या है वेज-नॉनवेज थाली की कीमत

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक रेस्टोरेंट ने क्रिप्टो से प्रेरित होकर ग्राहकों के लिए एक क्रिप्टो थाली (crypto thali) लॉन्च की है. वर्चुअल करेंसी से पेमेंट पर आपको 20 फीसदी छूट मिलेगी.

नई दिल्ली: इंडिया में क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. निवेश के साथ-साथ अब यह लोगों के दैनिक जीवन का भी हिस्सा बन रही है. भारत में हर दिन बढ़ती इसकी डिमांड को देखते हुए दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक रेस्टोरेंट ने क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेने का फैसला किया है. बता दें इस आप दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में बिटकॉइन, इथेरियम, डॉजकोइन जैसी और भी अन्य क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. इसके साथ ही रेस्तरां Ardor 2.1 ने क्रिप्टो से प्रेरित होकर ग्राहकों के लिए एक क्रिप्टो थाली (crypto thali) लॉन्च की है.

20 फीसदी की मिलेगी छूट
क्रिप्टो थाली के अलावा इस रेस्टोरेंट ने ग्राहकों के लिए बाहुबली थाली, यूनाइटेड इंडिया थाली और 56 इंच की थाली आदि भी पेश की है. वहीं, अगर आप Ardor 2.1 रेस्टोरेंट में ग्लोबल कुजीन थाली पर वर्चुअल करेंसी से पेमेंट करते हैं तो आपको 20 फीसदी की छूट का भी फायदा मिलेगा. 

वेज और नॉनवेज दोनों ऑप्शन मिलेंगे
Ardor 2.1 रेस्टोरेंट की इस थाली में वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह का खाना उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें कई तरह व्यंजन शामिल हैं, जिनके नाम क्रिप्टोकरेंसी के आधार पर रखे गए हैं. उदाहरण के लिए, इसमें पॉलीगॉन पिटा और फलाफेल, चिली फ्राइज़ के साथ बनी बर्गर, सोलाना चना भटूरा, कुलचा के साथ एथेरियम बटर चिकन, डोगे फ्राइड राइस और बिटकॉइन टिक्का शामिल हैं.

जानें क्या है Polygon, Bunny और Solana
आपको बता दें Polygon एक तरह का इथेरियम कम्पैटिबल ब्लॉगचेन नेटवर्क है, जिसके क्रिप्टो में अहम योगदान है, इसके अलावा इसको एक प्रोटोकॉल और फ्रेमवर्क के रूप में भी जाना जाता है. वहीं, Bunny इथेरियम ब्लॉकचेन पर आधारित एक पेमेंट सॉल्यूशन प्लेटफॉर्म है. Solana को एक पब्लिक ब्लॉगचेन के रूप में जाना जाता है. 

कितना होगा इस क्रिप्टो थाली का रेट?
आपको बता दें नॉनवेज खाने वाले ग्राहकों के लिए इस डिजिटल थाली की कीमत 2,099 रुपये (प्लस टैक्स) और वेज खाने वालों के लिए इस थाली की कीमत 1,999 रुपये (प्लस टैक्स) है. 

जानें क्या बोले रेस्टोरेंट के मालिक?
इस रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि हमने ग्राहकों को कुछ नया और खास एक्सपीरियंस देने के लिए इस डिजिटल थाली को लॉन्च किया है. आगे उन्होंने कहा कि मेरे एक फ्रेंड ने मुझे इसबारे में आइडिया दिया था. इसके अलावा इस कदम से देश में क्रिप्टोकरेंसी को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि भले ही यह एक ग्रे एरिया है, लेकिन हमने फैसला किया, ‘आगे बढ़ते हैं और इसे एक शॉट देते हैं. हम प्रतिक्रिया भी देखना चाहते थे कि कितने लोगों ने क्रिप्टो में निवेश किया था.’

यह भी पढ़ें:

RBI Monetary Policy: आज शुरू होगी आरबीआई की बैठक, क्या आम जनता को मिलेगी राहत या बढ़ेगा बोझ?

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, चेक करें आज कितना हुआ सस्ता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget