एक्सप्लोरर

How to invest: निवेश करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे

निवेश करते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. अक्सर लोग निवेश तो करते हैं लेकिन उन्हें वैसे फायदा नहीं होता जिसकी वह उम्मीद करते हैं.

How to invest: कोरोना संकट ने एक बार फिर बताया है कि जीवन अनिश्चितताओं से भरा है. मुश्किल वक्त कभी आ सकता है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां गईं और व्यापार धंधे चौपट हो गए. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम निवेश कर अपने भविष्य को सुरक्षित करें.

हमें निवेश जरूर करना चाहिए. मुश्किल वक्त में सेविंग ही काम आती है. निवेश करते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. अक्सर लोग निवेश तो करते हैं लेकिन उन्हें वैसे फायदा नहीं होता जिसकी वह उम्मीद करते हैं. आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप फायदे में रहेंगे.

पहले कर्ज निपटाएं
सबसे पहले अपने सभी कर्जे निपटाने की कोशिश करें. नौकरी की शुरुआत में अगर आप पर कोई कर्ज हैं तो उसे जरूर निपटा दें. हो सकता है आप पर एजुकेशन लोन हो या फिर कोई अन्य लोन जो आपके माता-पिता ने आपकी पढ़ाई के लिए लिया हो. सबसे पहले कर्ज को निपटा दें. ऐसा करने से आप चिंता मुक्त होकर पूरी तरह निवेश पर ध्यान दे पाएंगे.

कम ही सही लेकिन निवेश जरूर करें
अगर आपको लगता है कि आपकी सैलरी कम है या आपके खर्चे ज्यादा हैं तो यह सोचकर निवेश नहीं टालना चाहिए. चाहें कम ही सही निवेश जरूर करना चाहिए.

निवेश अवधि का रखें ध्यान
पैसा निवेश करते वक्त समय निवेश अवधि का ध्यान जरूर रखें. मतलब आप कितने समय के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं यह तय कर लें. याद रखें कि कई सेविंग स्कीम और योजनाएं लॉक इन पीरियड के साथ आती हैं. यानी इस पीरियड में आप अपना निवेश किया हुआ पैसा नहीं निकाल सकेंगे. इसलिए किसी सेविंग स्कीम को चुनते वक्त लॉक इन पीरियड का ध्यान रखें.

निवेश के विकल्पों की तुलना करें
कहीं भी पैसा लगाने से पहले निवेश विकल्पों की तुलना ठीक से करनी चाहिए. आपको देखना चाहिए कि किस स्कीम या योजना ने बीते सालों में कितना रिटर्न दिया है और यहां निवेश करना सुरक्षित है या नहीं.

बड़े लक्ष्यों से बचें
निवेश का प्लान करते वक्त बड़े-बड़े लक्ष्य बनाने से बचें. बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटे. इसके दो फायदे होंगे- पहला आप अपने निवेश की सही से निगरानी कर सकेंगे. दूसरा- अगर आपका निवेश सही रिटर्न नहीं दे रहा है तो, आप कुछ समय बाद उसके मैच्योर होने पर उसे कहीं और निवेश कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Multibagger Stock Tips: एक साल में 178 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, इस आईटी कंपनी के शेयर ने किया है ये कमाल

Investment Tips: कमाल की स्कीम, हर महीने जमा कराने हैं 210 रुपये और मिलने लगेगी 5000 रुपये की मासिक पेंशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget