एक्सप्लोरर

Twitter Rate Limit: खत्म हो गई ट्विटर की लिमिट? इन उपायों से अभी भी देख सकते हैं नए ट्वीट

Twitter Rate Limit Exceeded: ट्विटर ने ताजे बदलाव में रेट लिमिट फीचर की शुरुआत की है, जो ट्वीट देखने की संख्या पर लिमिट लगाने को लेकर है. इससे यूजर्स काफी परेशान हो रहे हैं...

How to Fix Rate Limit Exceeded on Twitter: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने जब से माइक्राब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदा है, तब से लगातार कुछ न कुछ बदलाव हो रहा है. हालांकि हर बदलाव में एक चीज कॉमन है कि कभी भी सारी बातें स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं. जब भी मस्क की टीम कोई बदलाव करती है, अफरातफरी का माहौल बन जाता है. ताजे बदलाव में भी यह मामला बन रहा है.

शनिवार रात में लगाई लिमिट

एलन मस्क की टीम ने यह ताजा बदलाव किया है रेट लिमिट का. इसके हिसाब से हर यूजर के लिए ट्वीट देखने की लिमिट लगा दी गई है. एलन मस्क ने खुद शनिवार रात में (भारतीय समयानुसार) बताया कि अब वेरिफाइड अकाउंट वाले यूजर एक दिन में 6000 पोस्ट देख सकते हैं. वहीं अनवेरिफाइड अकाउंट एक दिन में 600 पोस्ट और नए अनवेरिफाइड अकाउंट सिर्फ 300 पोस्ट देख सकते हैं. मस्क ने 12 घंटे के भीतर 2 बार लिमिट को बढ़ाने की भी जानकारी दी.


Twitter Rate Limit: खत्म हो गई ट्विटर की लिमिट? इन उपायों से अभी भी देख सकते हैं नए ट्वीट

लिमिट में 2 बार हुआ संशोधन

अभी वेरिफाइड, अनवेरिफाइड और नए अनवेरिफाइड अकाउंट के लिए एक दिन में पोस्ट देखने की लिमिट क्रमश: 10 हजार, 5 हजार और 500 है. एलन मस्क ने बताया है कि यह लिमिट टेम्पोररी है. डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम मैनीपुलेशन को लेकर ट्विटर को यह कदम उठाना पड़ा है. अगर मस्क की बात पर यकीन करें और अगर उनकी योजना सही से काम करे तो संभवत: यह लिमिट कुछ ही दिनों की कहानी साबित हो.

अब इस बात को लेकर कंफ्यूजन

बहरहाल... अभी दुनिया भर में यूजर रेट लिमिट एक्सीडेड मैसेज मिलने की शिकायत कर रहे हैं. इसका मतलब हुआ कि आपने एक दिन में पोस्ट देखने की लिमिट पूरी कर ली है और अब आज आप नए पोस्ट नहीं देख सकते हैं. इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा कंफ्यूजन इस बात को लेकर है कि ट्विटर का एल्गोरिद्म व्यू काउंट कैसे कर रहा है, क्योंकि अगर स्क्रॉल करते हुए नजरों के सामने से गुजरे पोस्ट को व्यू माना जाएगा तो यह लिमिट एक्जॉस्ट होते समय नहीं लगने वाला है.

अब आपको हम कुछ उपाय बताते हैं, जिसकी मदद से आप रेट लिमिट एक्सीडेड का मैसेज मिलने के बाद भी पोस्ट देख सकते हैं.

1: सबसे पहला उपाय है कि आप ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब कर लें. अगर वाकई में आपको ट्विटर पर नए पोस्ट देखने की बड़ी जरूरत है तो महीने के 600-700 रुपये इस पर खर्च कर सकते हैं.
2: अगर आपका पैसे खर्च करने का मूड नहीं है तो ट्विटर के वेब वर्जन का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप अपने फोन, लैपटॉप या कम्प्यूटर पर वेब ब्राउजर को यूज कर सकते हैं.
3: यह भी एक अच्छा उपाय है. आप वीपीएन का इस्तेमाल कर ट्विटर रेट लिमिट को काट सकते हैं. अभी कई सारे वीपीएन आसानी से उपलब्ध हैं. हालांकि वीपीएन के मामले में सतर्कता की जरूरत होती है.
4: आप ट्वीटडेक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका ऐप उपलब्ध नहीं है, तो आपको वेब ब्राउजर से ही इसे यूज करना होगा. यह मूलत: ट्विटर को ऑर्गेनाइज करने में मदद करता है, लेकिन अभी लिमिट को बायपास करने में भी काम आ रहा है.
5: सबसे आसान और प्रभावी उपाय है कि ट्विटर ऐप को बंद कर दें. 24 घंटे का समय हो जाने के बाद ही उसे खोलें. इससे आपको समय बचाने में भी मदद मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: SBI ने दी जबरदस्त सुविधा, कैश के लिए नहीं होगी कार्ड की जरूरत, किसी भी ATM से करें विड्रॉ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget