एक्सप्लोरर

SBI Cardless Cash: SBI ने दी जबरदस्त सुविधा, कैश के लिए नहीं होगी कार्ड की जरूरत, किसी भी ATM से करें विड्रॉ

SBI 68th Bank Day: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने 68वें बैंक दिवस के मौके पर ग्राहकों के लिए कई नई सेवाओं की शुरुआत की है, जिससे उन्हें काफी आसानी होने वाली है...

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक जबरदस्त सुविधा दी है. इस सुविधा के बाद अब एसबीआई के ग्राहक किसी भी बैंक के एटीएम से कार्डलेस विड्रॉल कर सकते हैं, यानी बिना कार्ड का इस्तेमाल किए एटीएम से कैश निकाल सकते हैं.

किसी भी एटीएम से निकालें पैसे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी. सरकारी बैंक ने बताया कि उसने इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा की शुरुआत की है. इसके तहत एसबीआई के ग्राहक अब बिना अपने कार्ड का इस्तेमाल किए किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं. अभी तक एसबीआई कार्डलेस विड्रॉल यानी बिना कार्ड का इस्तेमाल किए कैश निकालने की सुविधा सिर्फ अपने एटीएम पर ही दे रहा था.

कोई भी कर सकता है ऐप का इस्तेमाल

एसबीआईने इसके साथ ही अपने डिजिटल बैंकिंग ऐप योनो को नया कलेवर भी प्रदान किया. योनो ऐप को एसबीआई ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से अपडेट किया है. अब इस ऐप का इस्तेमाल दूसरे बैंक के ग्राहक भी यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए कर सकते हैं. इसका मतलब हुआ कि अब किसी भी बैंक के ग्राहक एसबीआई के योनो ऐप से यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं.

योनो ऐप पर यूपीआई के ये फीचर

एसबीआई ने बताया कि उसने 68वें बैंक दिवस की पृष्ठभूमि में ये बदलाव किए हैं. बैंक के अनुसार, अब योनो ऐप का नाम ‘योनेा फोर एवरी इंडियन’ हो गया है और ताजे बदलाव इसी को सच बनाने को लेकर हैं. अपडेट होने के बाद योनो ऐप हर किसी के लिए उपयोगी हो गया है. अब योनो ऐप पर किसी भी बैंक के ग्राहक स्कैन एंड पे, पे बाय कॉन्टैक्ट्स, रिक्वेस्ट मनी समेत यूपीआई के तमाम फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एसबीआई चेयरमैन का बयान

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश खारा ने इस बारे में बयान में कहा कि एसबीआई अत्याधुनिक डिजिटल बैंकिंग समाधान मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हर भारतीय को वित्तीय आजादी व सहूलियत से सशक्त बनाते हैं. हमारे ग्राहकों की निर्बाध व सुखद डिजिटल अनुभव की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योनो ऐप को नया कलेवर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: नमक के दाने से छोटा बैग, दाम 51 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget