एक्सप्लोरर

Home Buying Checklist: घर खरीदते समय रखें किन बातों का ध्यान, ताकि बाद में नहीं पड़े पछताना

How To Buy Your First Home: अपना घर खरीदना हर किसी के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है. इस कारण घर खरीदते समय कई फैक्टर्स पर गौर करने की जरूरत होती है.

अपना घर खरीदना (Home Buying) काफी अहम निर्णय होता है. बिल्डरों के विज्ञापन या कही-सुनी बातों के आधार पर घर खरीदकर अक्सर लोगों को पछताना पड़ जाता है. इस कारण यह जरूरी है कि आप अपना घर खरीदने का निर्णय लेने से पहले कुछ जरूरी बातों पर गौर कर लें. घर खरीदना एक ऐसा निर्णय है, जो कई सालों की तैयारी के बाद लिया जाता है. एक बार घर खरीद लेने के बाद उसे बदल पाना आसान नहीं होता है. ऐसे में तमाम फैक्टर्स पर अच्छे से सोच-विचार कर लेने के बाद ही घर खरीदना चाहिए. आइए जानते हैं कि घर खरीदने का निर्णय लेते समय किन आधारभूत बातों पर गौर करना जरूरी है...

खरीदे जा रहे घर की लोकेशन (Location)

चाहे शहर हो या गांव, घर खरीदने के लिए सबसे पहली जरूरी चीज लोकेशन का चयन है. खास कर अगर आप शहर में घर खरीद रहे हैं, तब यह और भी अहम हो जाता है. घरों की बढ़ती कीमतें और अच्छी लोकेशन पर कम इन्वेंट्री के कारण इसमें दिक्कतें तो आती हैं, लेकिन सही लोकेशन में घर न खरीदना बड़ी गलती साबित हो सकता है. आप जहां घर खरीद रहे हैं, अगर वहां बसावट कम है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं नहीं हैं, तो ऐसी जगह पर सस्ते के चक्कर में घर मत खरीदें. इससे आपके रोज आने-जाने का खर्च बढ़ेगा और समय भी बर्बाद होगा. साथ ही, प्रॉपर्टी की कीमत भी नहीं बढ़ेगी, तो इन्वेस्टमेंट के लिहाज से भी घर खरीदना ठीक नहीं होगा.
  
होम लोन का गुना-भाग (Home Loan Offers)

घर खरीदने या बनाने के लिए बैंकों व एनबीएफसी से आसानी से होम लोन मिल जाता है. होम लोन के लिए बैंक से प्री-अप्रूवल लेना अच्छा रहता है. लोन चुकाने की आपकी क्षमता का आकलन करके बैंक बताते हैं कि आपको कितना लोन मिल सकता है. इससे आपको तैयारी करने में मदद मिलती है. यह भी पता चल जाता है कि कितना डाउन पेमेंट के लिए कितना फंड जुटाना पड़ेगा. एक से ज्यादा बैंकों से इस बारे में बात करने पर बेहतर ऑफर मिलने के भी चांसेज रहते हैं. हो सकता है कोई अन्य बैंक आपको ज्यादा फाइनेंस कर दे, या ब्याज पर कुछ रियायत मिल जाए.

एबीपी के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट को यहां सुनें

डाउन पेमेंट व अन्य खर्च (Down Payment and Other Costs)

TV, अखबार या सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख घर लोग ऐसा सोच लेते हैं कि उन्हें सिर्फ बेस प्राइस के बराबर रकम की जरूरत है, जो प्रति वर्गमीटर या वर्गफुट में दिखाया जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है. आपको स्वीमिंग पूल, क्लब मेंबरशिप और पार्किंग समेत अन्य चार्ज भी देने होते हैं. अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लैट लेने पर GST भरना होता है. इसके अलावा, कम से कम एक साल का एडवांस मेंटेनेंस, स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज देना होता है. इनमें मोटी रकम खर्च होती है और बैंक इन खर्चों के लिए फाइनेंस नहीं करते हैं. आपको खुद ही इसकी व्यवस्था करने की जरूरत होती है.

बिल्डर पर न करें आंख बंद कर भरोसा (Builder's Offerings)

घर बेचते वक्त बिल्डर तमाम वादे करते हैं. हालांकि बाद में पता चलता है कि इनमें से कई वादे खोखले थे. ऐसे में घर खरीदने से पहले आपको बिल्डर से सारी सुविधाओं की जानकारी लिखित में लेनी चाहिए. मौखिक दावों को कानूनी तौर पर चुनौती नहीं दी जा सकती है. बिल्डर को संबंधित अथॉरिटी से ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट मिला है या नहीं, प्रोजेक्ट रेरा में रजिस्टर है या नहीं... इन बातों को जरूर परख लें. रजिस्ट्री के बारे में भी जानकारी जुटा लेना जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget