एक्सप्लोरर

Cement Prices: सस्ते में मजबूत घर बनाने का मौका, इतनी कम होने वाली है सीमेंट की कीमतें

House Construction Cost: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का कहना है कि आने वाले महीनों में सीमेंट के भाव में ठीक-ठाक कमी आ सकती है, जो अभी रिकॉर्ड उच्च स्तर के आस-पास हैं...

अपना घर बनाने (House Construction) वालों के लिए एक अच्छी खबर है. आने वाले महीनों में घर बनाने की लागत में कमी आ सकती है. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का मानना है कि अच्छी मांग के बाद भी आने वाले दिनों में सीमेंट के भाव (Cement Prices) में 1 से 3 फीसदी तक की कमी आ सकती है. अभी सीमेंट की कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं.

इतनी ज्यादा है सीमेंट की कीमत

लाइव मिंट की एक खबर में क्रिसिल (Crisil) के हवाले से कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सीमेंट की कीमतें 1-3 फीसदी कम हो सकती हैं. इससे पहले पिछले 4 सालों के दौरान सीमेंट के भाव में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. इससे सीमेंट की कीमतें अपने उच्च स्तर पर हैं. पिछले वित्त वर्ष के दौरान सीमेंट की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया था और 50 किलो वाले बैग की कीमत 391 रुपये पर पहुंच गई थी.

सीमेंट इंडस्ट्री को मिल रही मदद

क्रिसिल का कहना है कि सीमेंट इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा तेज हुई है. यही कारण है कि सीमेंट की कीमतों में कुछ नरमी देखी जा रही है और आने वाले दिनों में भी कमी की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा ऊर्जा के मोर्चे पर लागत कम होने से भी मदद मिली है. चौथी तिमाही के दौरान सीमेंट कंपनियों ने ज्यादा से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी पर काबिज होने का प्रयास किया, इसके चलते भी 2023 की शुरुआत में कीमतों में कुछ नरमी आई.

मार्च तिमाही में आई नरमी

बकौल क्रिसिल, जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के दौरान सीमेंट की औसत कीमतें 1 फीसदी कम हुईं और 388 रुपये प्रति बैग पर आ गईं. हालांकि इसके बाद भी कीमतें अभी उच्च स्तर के नजदीक ही हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब अप्रैल और मई महीने के दौरान कंपनियों ने सीमेंट की कीमतों में मानसून से पहले की जाने वाली बढ़ोतरी नहीं की है.

इन कारणों से कम होंगे भाव

आने वाले दिनों को लेकर क्रिसिल ने उम्मीद जताई है कि ऑस्ट्रेलियाई कोयले की कीमतों में नरमी, अंतरराष्ट्रीय व घरेलू पेट कोक की कीमतों में कमी आदि के चलते सीमेंट के भाव कम हो सकते हैं. डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद से भी सीमेंट इंडस्ट्री को सपोर्ट मिल रहा है.

ऐसे कम होगी निर्माण की लागत

अगर क्रिसिल की यह रिपोर्ट सच साबित होती है तो आने वाले दिनों में ड्रीम होम का कंस्ट्रक्शन आसान हो सकता है. घर बनाने में सबसे ज्यादा लागत निर्माण सामग्रियों की आती है. मानसून के समय में हर बार ऐसा ट्रेंड देखा जाता है कि सरिया की कीमतें भी कम होती हैं. ऐसे में साफ है कि अने वाले दिनों में अपना घर बनवाना सस्ता होने वाला है.

ये भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में ही बन गया दबाव, चंद मिनटों में लुढ़के अडानी के आधे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget