एक्सप्लोरर

हिंडाल्को का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 1928 करोड़ रुपये पर पहुंचा

कंपनी के मुताबिक इसके कर्ज में भी  कमी आई है और यह 30 जून 2020 के 18,187 करोड़ रुपये से घटकर  मार्च 2021 में  14,883 करोड़ रुपये पर आ गया है.

देश की सबसे बड़ी एल्यूमीनियम और कॉपर निर्माता कंपनी हिंडाल्को की तौथी तिमाही के मुनाफे में लगभग तीन गुना की बढ़ोतरी हुई और यह ये 1928 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू  38.2 फीसदी बढ़ कर 40,507 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.  इस दौरान कंपनी की आय में भी 33 प्रतिशत से अधिक का उछाल रहा. वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 668 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट हुआ था. कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को सूचित किया कि 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कंसोलिडेटेड आय बढ़ कर 40,507 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की इसी तिमााही में 29,318 करोड़ रुपये रही थी.

कंपनी ने कहा-कर्ज घटाने में मदद मिली 

कंपनी के एमडी सतीश पई ने कहा कि चौथी तिमाही के रिकॉर्ड प्रदर्शन के चलते कंपनी के बैलेंसशीट में और मजबूती आई है. उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही के दौरान जोरदार मांग के चलते कंपनी के बिजनेस में लागातर बढ़ोतरी देखने को मिली है. पूरे साल के नतीजों के हिसाब से वर्ष 2021 में हिंडाल्को के कंसोलिडेटड मुनाफे में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह  3,483 करोड़ रुपये पर रही है. वहीं वित्त वर्ष 2020 की तुलना में इस वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की आय 12 फीसदी की बढ़त के साथ 1,31,985 करोड़ रुपये पर रही है. कंपनी के मुताबिक इसके कर्ज में भी  कमी आई है और यह 30 जून 2020 के 18,187 करोड़ रुपये से घटकर  मार्च 2021 में  14,883 करोड़ रुपये पर आ गया है.

कंपनी के शेयर में उछाल 

कंपनी का कहना है कि भले ही वित्त वर्ष की शुरुआत कोविड की दूसरी लहर से  हुई हो लेकिन उसे पूरा भरोसा है कि वह चुनौतियों से निपट कर अच्छी ग्रोथ हासिल करेगी. शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार के अंत में बीएसई पर  हिंडाल्को के शेयर करीब 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 389.1 रुपये पर बंद हुए. वहीं एनएसई पर ये शेयर करीब 4.60 रुपये यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 389.80 रुपये पर बंद हुए.

कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी, एक ही सप्ताह में लगभग दोगुनी हुई

RBI बोर्ड ने केंद्र सरकार को सरप्लस के रूप में 99,122 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की मंजूरी दी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget