एक्सप्लोरर

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को फायदा, एक ही जगह मिलेगी एफडी से म्यूचुअल फंड तक निवेश की सुविधा

HDFC Smart Wealth: एचडीएफसी बैंक अपने समूह में हालिया विलय के बाद एसबीआई से आगे निकल गया है और साइज के हिसाब से देश का सबसे बड़ा बैंक बन गया है...

देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए निवेश को आसान बना दिया है. उसके लिए प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने एक नए डिजिटल इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जहां एफडी से लेकर म्यूचुअल फंड तक निवेश करने के सारे विकल्प एक ही जगह पर उपलब्ध हैं.

वेबसाइट और ऐप दोनों उपलब्ध

एचडीएफसी बैंक के अनुसार, उसके इस डिजिटल प्लेटफॉर्म स्मार्टवेल्थ पर कई ऐसे फीचर दिए गए हैं, जो निवेशकों को सही निर्णय लेने में मदद करती हैं. इस प्लेटफॉर्म को मौजूदा और नए निवेशकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह प्लेटफॉर्म वेबसाइट और ऐप दोनों तरह से उपलब्ध है. बैंक का कहना है कि इस नए प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी इन्वेस्टमेंट जर्नी पर कंट्रोल प्रदान करना है और उनके लिए निवेश को आसान बनाना है.

प्लेटफॉर्म पर कई मददगार टूल

एचडीएफसी बैंक का कहना है- उसके इस नए प्लेटफॉर्म स्मार्टवेल्थ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उसका उपयोग करना आसान है. प्लेटफॉर्म को स्मार्ट इंटेलिजेंस के साथ बनाया गया है और उसे पहली बार निवेश करने वालों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. इस प्लेटफॉर्म पर कई मददगार टूल उपलब्ध हैं, जो यूजर्स को एचडीएफसी बैंक के द्वारा ऑफर किए जा रहे एफडी व म्यूचुअल फंड जैसे विभिन्न निवेश के विकल्पों में से अपने लिए सबसे सही विकल्प चुनने में मदद करते हैं.

क्यूरेटेड निवेश बास्केट का लाभ

एचडीएफसी बैंक का स्मार्टवेल्थ प्लेटफॉर्म यूजर्स को पर्सनलाइज्ड पोर्टफोलियो की योजनाएं ऑफर करता है. स्मार्टवेल्थ पर मॉडल पोर्टफोलियो एचडीएफसी बैंक की 25 साल से ज्यादा की वित्तीय विशेषज्ञता के आधार पर DIY निवेश के लिए और क्यूरेटेड निवेश बास्केट का सुझाव देते हैं. स्मार्टवेल्थ एक कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट की सुविधा भी देता है, जिसे केवल तीन क्लिक में डाउनलोड किया जा सकता है और सारे म्यूचुअल फंड इंवेस्टमेंट एक साथ मॉनिटर किए जा सकते हैं.

अभी मिलने वाली हैं ये सुविधाएं

स्मार्टवेल्थ प्लेटफॉर्म पर पोर्टफोलियो रिबैलेंसिंग और पोर्टफोलियो एनालिटिक्स की सुविधाएं भी मिलती हैं. अभी यूजर इस प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड में निवेश करने, फिक्स्ट डिपॉजिट कराने या रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट ओपन करने जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. बैंक जल्दी ही प्लेटफॉर्म पर बीमा, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और आरबीआई बॉन्ड में निवेश की सुविधा भी देने वाला है. इसके ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 15 रुपये से सस्ता शेयर, फिर से उछला भाव, निवेशकों को करा चुका है 11 हजार पर्सेंट कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget