एक्सप्लोरर

HDFC Merger : एचडीएफसी बैंक ने कहा- HDFC के साथ विलय में अभी और 8 से 10 महीने लगेंगे

HDFC Bank और HDFC के विलय में अभी 8-10 महीने और लग सकते है. दोनों ने अपने शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए आज आम बैठक में यह बातें कहीं है.

HDFC Merger Update: देश की कॉर्पोरेट हिस्ट्री (Corporate History) में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और एचडीएफसी (HDFC) का विलय होने जा रहा है, लेकिन इस काम में अभी 8 से 10 महीने और लग सकते है. इस बारे में एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख (Deepak Parekh, HDFC Chairman) ने विलय को लेकर जानकारी दी है. HDCF बैंक ने अपनी प्रमुख आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Limited) के साथ विलय अगले साल सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई है. 

कंपनी ने क्या कहा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक दोनों ने शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए शुक्रवार को आम बैठक का आयोजन किया गया है. इस बैठक में भारतीय कॉरपोरेट इतिहास में 40 अरब डॉलर से अधिक के सबसे बड़े विलय पर चर्चा हुई है. 4 अप्रैल 2022 को दोनों कंपनियों ने विलय की घोषणा के समय कहा था कि इसमें 12 से 18 महीने का समय लग सकता है. 

बैठक में क्या हुआ 
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक शशिधरन जगदीशन (Sasidharan Jagadishan) ने बैठक में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि अतीत के तौर-तरीकों और पिछले रुझानों को देखते हुए प्रभावी तारीख की घोषणा करने में लगभग 8 से 10 महीने का समय लगेगा. उन्होंने कहा कि एचडीएफसी लिमिटेड के बेहतर पूंजी पर्याप्तता अनुपात के जरिये इस विलय से नयी इकाई के पूंजी पर्याप्तता अनुपात को 0.20 से 0.30 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद मिलेगी. जगदीशन ने कहा कि HDFC के 3,500 से अधिक कर्मचारी बैंक के 1.61 लाख कर्मचारियों की सूची में शामिल होंगे और कुछ को छोड़कर एचडीएफसी की लगभग सभी 508 शाखाओं का विलय भी हो जाएगा. दोनों बैठकों की अध्यक्षता राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा नियुक्त गौतम दोषी ने की है. गौतम ने कहा कि मतदान के परिणाम की एक प्रति शनिवार शाम तक एनसीएलटी को उपलब्ध करा दी जाएगी.

कंपनी चेयरमैन ने क्या कहा 
एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख (Deepak Parekh, HDFC Chairman) ने बैठक में कहा कि एचडीएफसी बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ विलय को लेकर काम कर रहा है, लेकिन शेयरधारकों को चिंता करने की जरुरत नहीं है. पारेख ने एचडीएफसी शेयरधारकों को स्पष्ट तौर पर कहा कि वह आयु शर्तों को देखते हुए एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे और चक्रवर्ती एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन बने रहेंगे.

एचडीएफसी बैंक ने क्या कहा 
एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (HDFC Bank Chairman Atanu Chakraborty) ने कहा कि एचडीएफसी की सभी सहायक कंपनियां विलय की गई इकाई की सहायक कंपनियां बन जाएंगी. हालांकि, कुछ ऐसी इकाइयां भी हैं जो बैंक का हिस्सा नहीं हो सकती हैं और उनका विनिवेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सहायक कंपनियों के विलय के लिए आरबीआई (RBI) और भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से मंजूरी मांगी जायेगी. 

 

ये भी पढ़ें- SEBI Trading Rules: सेबी ने लिया बड़ा फैसला, अब इनसाइडर ट्रेडिंग नियम में होगी म्यूचुअल फंड की खरीद-फरोख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget