एक्सप्लोरर

Year Ender Market Outlook: नए साल में शेयर बाजार की ड्राइविंग सीट पर होंगे ये फैक्टर, इन 10 शेयरों पर लगा सकते हैं दांव!

Market Outlook for 2024: साल 2023 घरेलू शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है. अब चंद दिनों बाद नया साल शुरू होने वाला है. आइए जानते हैं कि अगला साल कैसा रहने वाला है...

साल 2023 समाप्त होने की दहलीज पर है. अब इस साल शेयर बाजार में कारोबार के गिने-चुने दिन बच रहे हैं. आज के बाद अगले दो दिन वीकेंड के चलते बाजार बंद है. उसके बाद सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी रहने वाली है. अगले सप्ताह सिर्फ चार दिनों का कारोबार होगा और उसके बाद के सप्ताह में बाजार जब खुलेगा, नया साल उससे पहले ही शुरू हो जाएगा.

इस साल बने कई रिकॉर्ड

शेयर बाजार के लिए साल 2023 काफी शानदार साबित हुआ है. साल के दौरान बाजार ने काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया. हालांकि बाजार के लिए साल हाई नोट पर समाप्त हो रहा है. 2023 के आखिरी दिनों में बाजार अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई के पास ट्रेड कर रहा है. इससे पहले घरेलू बाजार ने साल के दौरान कई बेमिसाल रिकॉर्ड बनाया.

इन फैक्टर्स से मिला सपोर्ट

साल 2023 के दौरान निफ्टी पहली बार 21,500 अंकों के पार निकला है और सेंसेक्स ने 71,000 का आंकड़ा पार किया है. मोतीलाल ओसवाल ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन के अनुसार, इस साल कई फैक्टर ने बाजार की मदद की. अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन से बाजार को सपोर्ट मिला. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीडीपी वृद्धि 7.7% रही, जिसे मुख्यतः विनिर्माण और निवेश क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन ने संचालित किया. इसके चलते भारतीय रिजर्व बैंक ने FY24 के लिए अपने जीडीपी अनुमान को 7% तक बढ़ा दिया. जीएसटी कलेक्शन, मासिक ऑटोमोबाइल बिक्री, बिजली की मांग, पीएमआई डेटा ने भी मजबूत वृद्धि दर्ज की है. पहली छमाही कॉरपोरेट अर्निंग के लिहाज से भी शानदार रही और निफ्टी की कंपनियों ने 30% की वार्षिक शुद्ध लाभ वृद्धि दिखाई.

बाजार को हुआ दोतरफा फायदा

राजस्थान, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़ के राज्य चुनावों में भाजपा की भारी जीत के साथ, निवेशकों में 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता को लेकर विश्वास और भी बढ़ गया है. भारतीय बाजार के लिए मैक्रो इकोनॉमिक और पॉलिसी दोनों मोर्चे पर इस साल परिस्थितियां सकारात्मक रहीं, जिसका बाजार को फायदा मिला. मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, इसी कारण 2023 में बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया और NSE ने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को पीछे छोड़ते हुए बाजार मूल्यांकन के हिसाब से विश्व का सातवां सबसे बड़ा एक्सचेंज बन गया.

आने वाले दिनों का अनुमान

मोतीलाल ओसवाल ने नए साल के लिए भी उम्मीदें जाहिर की हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि 2024 में बाजार को प्रभवित करने वाले फैक्टर्स में आगामी लोकसभा चुनाव और बजट प्रमुख हैं. घरेलू मोर्चे पर रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दरें कम करने से भी बाजार प्रभावित होगा. हालिया स्वेज नजर संकट से महंगाई के मोर्चे पर कुछ चुनौती दिख सकती है. वहीं वैश्विक स्तर पर आर्थिक वृद्धि, ब्याज दरों में कटौती, महंगाई और भू-राजनीतिक मुद्दे प्रमुख फैक्टर होंगे.

नए साल में कैसा रहेगा बाजार

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि बाजार की भावना और मजबूत होगी क्योंकि चल रही पूर्व-चुनाव रैली जारी रहने की संभावना है. कोई भी दर कटौती बाजार को अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान करेगी. सरकार के मुख्य क्षेत्रों में दीर्घकालिक पूंजीगत व्यय पर केंद्रित दृष्टिकोण और 2024 में वैश्विक स्तर पर दर कटौतियों की अपेक्षाओं के साथ, वृद्धि स्टॉक्स पर ध्यान केंद्रित होगा. BFSI, औद्योगिक, रियल एस्टेट, ऑटो और उपभोक्ता विवेकाधीन सेक्टर आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमारा मानना है कि अगले कुछ तिमाहियों में, क्षेत्रीय रोटेशन साथ ही साथ समग्र बाजार की तेजी का एक महत्वपूर्ण चालक हो सकता है.

नए साल के लिए मोतीलाल ओसवाल के टॉप-10 पिक्स:

 

कंपनी

एम. कैप

सीएमपी

लक्ष

अपसाइड

ईपीएस

पीई (एक्स)

 

(INR करोड़)

(INR)

(INR)

(%)

एफवाय24

एफवाय25

एफवाय24

एफवाय25

एसबीआई

5,66,891

635

700

10%

78

90

8

7

हीरो मोटो

76,497

3827

4480

17%

201

213

19

18

स्पंदना स्फूर्ति

7,311

1028

1200

17%

71

93

14

11

एल एंड टी

4,74,183

3,373

3,660

9%

98

121

35

28

डालमिया भारत

40,792

2175

2800

29%

45

64

48

34

टाटा कंज्यूमर

90,792

977

1,110

14%

15

19

67

50

कोल इंडिया

2,17,945

354

380

7%

41

41

9

9

जोमैटो

1,09,801

126

135

7%

0

1

451

123

ऑयल इंडिया

41,527

383

410

7%

54

58

7

7

कजारिया

21,648

1359

1580

16%

29

36

47

37

ये भी पढ़ें: बुजुर्ग ग्राहक को सर्विस देने में हुई कोताही, अब यह सरकारी बैंक देगा लाखों का हर्जाना!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget