एक्सप्लोरर

जीएसटी रिफॉर्म के बाद भी नहीं थम रही रुपये की कमजोरी, आज फिर डॉलर के मुकाबले इतना टूटा

Indian Currency: विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी रेट्स में कटौती से बाजार की धारणा में थोड़ी सकारात्मकता जरूर आई, लेकिन वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट ने रुपये की कमजोरी को सीमित रखा. 

Rupee vs Dollar: अमेरिका से ट्रेड टैरिफ पर चल रही जबरदस्त टेंशन के बीच हाल में भारतीय रुपये में बड़ी गिरावट देखी गई है. दो दिन पहले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था, हालांकि बुधवार को इसमें थोड़ी रिकवरी आई, लेकिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में फिर से गिरावट दर्ज की गई. विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपया अपनी स्थिति बनाए रखने में असफल रहा. 

रुपये में क्यों कमजोरी?

जीएसटी सुधारों के बावजूद गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले एक पैसे टूटकर 88.03 पर आ गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी रेट्स में कटौती से बाजार की धारणा में थोड़ी सकारात्मकता जरूर आई, लेकिन वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट ने रुपये की कमजोरी को सीमित रखा. 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.09 पर कमजोर रुख के साथ खुला, फिर 87.85 तक सुधरा, लेकिन दोबारा फिसलकर 88.03 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट दर्शाता है. एक दिन पहले बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.02 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.07 प्रतिशत बढ़कर 98.21 पर पहुंच गया.

शेयर बाजार में तेजी

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली, जहां सेंसेक्स 888.96 अंक चढ़कर 81,456.67 और निफ्टी 265.7 अंक की बढ़त के साथ 24,980.75 पर पहुंच गया. वहीं अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,666.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी रिफॉर्म का फैसला ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिका के साथ टैरिफ टेंशन बढ़ी हुई है. रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत पेनाल्टी के तौर पर अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है. इसके बाद भारत पर टैरिफ की कुल दरें बढ़कर लगभग 50 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें: जीएसटी में बदलाव के बीच सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज 4 सितंबर 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?
बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?
रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget