एक्सप्लोरर

GST Collection: तीन साल में पहली बार मंथली जीएसटी बढ़ोतरी 10% से कम, वित्त मंत्रालय ने नहीं दिया आधिकारिक डेटा

GST Collection Data: ऐसा पहली बार हुआ कि वित्त मंत्रालय ने ना तो आधिकारिक रूप से, ना सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए और ना ही पीआईबी प्रेस रिलीज के जरिए जीएसटी कलेक्शन का डेटा जारी किया है.

GST Collection: चालू वित्त वर्ष में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी से सरकार को अच्छी कमाई हुई है. जून महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा है. जून में जीएसटी कलेक्शन 7.7 फीसदी बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये से रही है. हालांकि ये 3 साल में पहला मौका है जब जीएसटी कलेक्शन का ग्रोथ रेट दहाई अंक से कम रहा है. 3 वर्षों में पहला मौका है जब सिंगल डिजिट रेट से जीएसटी संग्रह बढ़ा है.

मंथली जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े आधिकारिक रूप से आने हुए बंद- सूत्र

ऐसा पहली बार हुआ कि वित्त मंत्रालय ने ना तो आधिकारिक रूप से, ना सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए और ना ही पीआईबी प्रेस रिलीज के जरिए जीएसटी कलेक्शन का डेटा जारी किया. हालांकि सोमवार को सूत्रों ने कहा कि अब से सरकार ने मंथली जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े आधिकारिक रूप से देना बंद ही कर दिया है. 

ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन जून में आठ फीसदी बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा है. जून में जीएसटी कलेक्शन मई 2024 के टैक्स संग्रह 1.73 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह जून 2023 के जीएसटी कलेक्शन 1.61 लाख करोड़ रुपये से आठ फीसदी (7.7 फीसदी) ज्यादा है. जून में आईजीएसटी के निपटारे के लिए सेंट्रल जीएसटी यानी सीजीएसटी के मद में 39,586 करोड़ रुपये और स्टेट जीएसटी (एसजीएसटी) के मद में 33,548 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. 

भारतीय अर्थव्यवस्था में घरेलू खपत के बढ़ने का संकेत है जीएसटी संग्रह

जून 2024 में 1.74 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन भारतीय अर्थव्यवस्था में घरेलू खपत के बढ़ने का संकेत है. ये लगातार चार महीनों तक 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी कलेक्शन के दम पर हुआ है. इसके सपोर्ट से ही इस साल 5.57 लाख करोड़ रुपये के उल्लेखनीय जीएसटी कलेक्शन को हासिल करने में मदद मिली है.

अप्रैल में 2 लाख करोड़ रुपये के पार रिकॉर्ड पर था जीएसटी कलेक्शन

इसी साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया था. इसमें टैक्स डिपार्टमेंट के साथ ही कारोबारी जगत का भी योगदान है. टैक्स कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी से जीएसटी सुधारों के आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है. अगले रिफॉर्म संभावित रूप से वर्किंग कैपिटल की दिक्कतों का समाधान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी से 10 दिन पहले आज होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम, जानें नया वेन्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर
Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर
यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू
यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू
यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद
यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद
दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा
दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget