एक्सप्लोरर

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी से 10 दिन पहले आज होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम, जानें नया वेन्यू

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी से पहले अंबानी परिवार की ओर से वंचित जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया जा रहा है. इसका नया वेन्यू और समय यहां जानिए.

Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी का दिन करीब आ रहा है. शादी 12 जुलाई 2024 को होनी है और इससे पहले ही शादी से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में आज 2 जुलाई को शाम 4 बजे महाराष्ट्र के मुंबई से सटे ठाणे में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है. ये सामूहिक विवाह वंचित जोड़ों के लिए आयोजित किया जा रहा है. 

सामूहिक विवाह कार्यक्रम का वेन्यू बदलने की दी गई थी जानकारी

अंबानी परिवार की ओर से अंडरप्रिविलिज्ड यानी वंचित लोगों के लिए जो सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया जा रहा है उसका वेन्यू अब ठाणे का रिलायंस कॉरपोरेट पार्क हो गया है. पहले ये समारोह पालघर के स्वामी विवेकानन्द विद्यामंदिर में शाम 4.30 बजे होने वाला था. सोमवार को इस कार्यक्रम की जगह बदलने की जानकारी दी गई और अब ये शाम 4 बजे मुंबई से सटे ठाणे के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में होगा. 

एंटीलिया में अनंत अंबानी की शादी का जश्न पूजा से शुरू

मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई, 2024 को मुंबई में एक भव्य समारोह में राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं. शादी का जश्न 29 जून को अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में एक पारिवारिक पूजा समारोह के साथ शुरू हो चुका है. अनंत-राधिका की शादी का जश्न शानदार होने वाला है जैसे कि अंबानी परिवार की प्रतिष्ठा रही है.

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का शेड्यूल

अनंत-राधिका की शादी के कार्ड से भव्य और विस्तृत कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है जिसमें शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा. यह ग्रैंड वेडिंग 12 जुलाई 2024 को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित वर्ल्ड जियो सेंटर में होगी. 12 जुलाई को अनंत और राधिका का विवाह होगा, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह रखा गया है. इसके बाद 14 जुलाई को इस भव्य शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा जिसमें देश दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.

12 जुलाई, 2024: शुभ विवाह
13 जुलाई, 2024: शुभ आशीर्वाद
14 जुलाई, 2024: मंगल उत्सव (शादी का रिसेप्शन)

अनंत-राधिका की शादी से पहले हुए दो भव्य प्री-वेडिंग कार्यक्रम

अनंत-राधिका की शादी के दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम हुए जिसमें दूसरा प्रोग्राम जून में इटली से फ्रांस तक एक शानदार क्रूज पार्टी पर हुआ. इससे पहले मार्च में, जामनगर में एक भव्य प्री-वेडिंग समारोह में लगभग 1000 मेहमानों की मेजबानी की गई थी, जिनमें देश-विदेश के दिग्गज मेहमान शामिल थे.

अंबानी परिवार ने क्यों आयोजित कराया ये सामूहिक विवाह कार्यक्रम

अंबानी परिवार ने अपने लाडले बेटे की शादी से पहले सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया है. इसके जरिए अंबानी परिवार का लक्ष्य है कि योग्य शादीयोग्य जोड़े जो संसाधनों से वंचित हैं वो भी भव्य तरीके से अपनी शादी का जश्न मना सकें. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी इस शुभ कार्य में मदद कर ने के साथ कार्यक्रम का हिस्सा भी बनेंगे. मुकेश और नीता अंबानी अपने परिवार के साथ इस सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे और नए दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देंगे.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget