एक्सप्लोरर

Onion Price Reduced: टमाटर के बाद प्याज भी सस्ते में देगी सरकार, 25 रुपये किलो होगी बिक्री, इस दिन से शुरुआत

Onion Latest Price: एक दिन पहले सरकार ने प्याज के निर्यात पर भारी-भरकम शुल्क लगाने का ऐलान किया है. सरकार के प्रयास प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए हैं...

महंगाई से आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार लगातार दखल दे रही है. करीब एक महीने से आम लोगों को इसी कारण सस्ते भाव पर टमाटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अब सरकार सस्ते भाव पर प्याज भी उपलब्ध कराने जा रही है. इसके तहत लोगों को 25 रुपये किलो के भाव पर प्याज मिलेगा.

रियायती भाव पर प्याज की बिक्री सोमवार 21 अगस्त से शुरू होगी. सस्ते भाव पर प्याज की यह बिक्री सहकारी एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फंडेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (National Cooperative Consumers' Federation of India Ltd) यानी एनसीसीएफ (NCCF) के द्वारा की जाएगी.

एक दिन पहले निर्यात पर लगा शुल्क

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि एनसीसीएफ सोमवार से 25 रुपये किलो के रियायती भाव पर प्याज की बिक्री करेगी. इससे पहले शनिवार को सरकार ने प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगाने की जानकारी दी थी. केंद्र सरकार ने देश से प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी का भारी-भरकम शुल्क लगाने का निर्णय लिया है. निर्यात पर यह पाबंदी 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगी.

इस कारण उठाया गया कदम

केंद्र सरकार के इस कदम को प्याज की कीमतों में तेजी की आशंका करे दूर करने के प्रयासों से जोड़ कर देखा जा रहा है. ऐसी आशंकाएं जताई जा रही थीं कि टमाटर के बाद प्याज भी आम लोगों की मुसीबतें बढ़ा सकता है और सितंबर से इसकी कीमतों में भारी तेजी देखी जा सकती है. यही कारण है कि सरकार ने पहले से ही तैयारियां तेजी कर दी है, ताकि आने वाले महीनों में फेसटिव सीजन के दौरान लोगों को महंगाई ज्यादा परेशान न करे.

बफर स्टॉक बढ़ा रही सरकार

प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखने के प्रयासों के तहत सरकार ने इसके बफर स्टॉक की लिमिट भी बढ़ा दी है. पहले प्याज के लिए बफर लिमिट 3 लाख मीट्रिक टन तय की गई थी. तय टारगेट के हिसाब से खरीद हो जाने के बाद सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 5 लाख टन कर दिया है. सरकार ने सहकारी एजेंसियों एनसीसीएफ और नाफेड दोनों को अतिरिक्त 1-1 लाख टन प्याज खरीदने को कहा है.

बफर स्टॉक से आपूर्ति शुरू

दूसरी ओर सरकार ने बफर स्टॉक से प्याज को बाजार में भेजने की शुरुआत कर दी है. अभी तक सुरक्षित भंडार से करीब 1,400 टन प्याज बाजार में उतारा जा चुका है. यह घरेलू बाजार में प्याज की मांग को पूरा करने और पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना सुनिश्चित करने के लिए है, ताकि घरेलू बाजार में प्याज के भाव भी टमाटर की तरह आसमान पर न पहुंच जाएं.

टमाटर ने किया था परेशान

इससे पहले टमाटर के भाव लोगों को परेशान कर चुके हैं. देश के विभिन्न शहरों में टमाटर के भाव एक समय 200-250 रुपये किलो तक पहुंच गए थे. उसके बाद एनसीसीएफ और नाफेड ने सस्ते भाव पर टमाटर बेचने की शुरुआत की थी. पहले टमाटर 90 रुपये किलो के भाव में बेचे जा रहे थे. अब आज से इसकी कीमतें घटाकर 40 रुपये किलो कर दी गई हैं. टमाटर व अन्य सब्जियों के भाव बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई की दर 7 फीसदी के पार निकल गई थी.

ये भी पढ़ें: कभी निवेशकों को कर रहा था कंगाल, अभी मल्टीबैगरों में होने लगी इस शेयर की गिनती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: चमक बढ़ी या पड़ी फीकी, जानें आज सोने-चांदी का क्या है हाल? चेक करें लेटेस्ट रेट
चमक बढ़ी या पड़ी फीकी, जानें आज सोने-चांदी का क्या है हाल? चेक करें लेटेस्ट रेट
LPG Rate Today: कितने में हो रही आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग? जानें ताजा कीमत
कितने में हो रही आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग? जानें ताजा कीमत
Petrol-Diesel: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से टैक्स कटौती का किया ऐलान; क्या होगा असर?
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से टैक्स कटौती का किया ऐलान; क्या होगा असर?
Petrol-Diesel Rate: कितनी बढ़ी आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत? फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
कितनी बढ़ी आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत? फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
AC Tips: पोर्टेबल vs विंडो, कौन सा एसी लगाने से होगी बिजली खपत कम, आपके लिए क्या है सबसे बेस्ट
पोर्टेबल vs विंडो, कौन सा एसी लगाने से होगी बिजली खपत कम, आपके लिए क्या है सबसे बेस्ट
Embed widget