एक्सप्लोरर

Tomato Sale: सरकार बेचेगी 65 रुपये किलो टमाटर, आसमान छूती कीमतों से मिलेगी राहत 

Tomato Prices: यह सेल नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नाफेड और सफल के रिटेल आउटलेट के अलावा मोबाइल वैन से भी की जाएगी. 

Tomato Prices: पिछले कुछ दिनों में टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं. बिन मौसम बरसात के चलते टमाटर की फसलों को नुकसान हुआ. साथ ही मार्केट में उसकी आवक भी कम हो गई. इसके चलते टमाटर के दाम 100 रुपये किलो का आंकड़ा छूने लगे थे. इस स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने 65 रुपये किलो टमाटर बेचने का फैसला किया है. इसे नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF), नाफेड (NAFED) और सफल (Safal) के रिटेल आउटलेट के जरिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में बेचा जाएगा. इसके अलावा मोबाइल वैन के जरिए भी टमाटर की बिक्री की जाएगी. 

बरसात के चलते टमाटर की फसल को नुकसान

पिछले कुछ दिनों में टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम ऊपर गए हैं. महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में बरसात के चलते टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है. सरकार के अनुसार, अक्टूबर में टमाटर की कीमतें 39 फीसदी बढ़ी हैं. पिछले महीने औसत कीमत 44 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 62 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. सरकारी डेटा के अनुसार, होलसेल मार्केट में टमाटर के दाम 3562 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 5045 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं. 

वेज थाली की कीमत में आया उछाल 

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Crisil) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वेज थाली (Veg Thali) के दामों में भी जबरदस्त उछाल आया है. वेज थाली के दाम 11 फीसदी बढ़े हैं. इनमें सबसे बड़ा योगदान सब्जियों की कीमत का है. हालांकि, नॉन वेज थाली के रेट 2 फीसदी नीचे गए हैं. इससे पहले भी टमाटर के दाम बढ़ने पर सरकार ने इसी तरह से सेल शुरू की थी. उस दौरान टमाटर की बिक्री 60 रुपये प्रति किलो पर की गई थी. 

किसानों और उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ी 

ट्रेडर्स और किसानों का कहना है कि आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी टमाटर की फसल खराब हुई है. पिछले साल उत्पादन ज्यादा रहा था. कई इलाकों में टमाटर की फसल में बीमारियां भी लगी हैं. इसके चलते भी सप्लाई कम हुई है. बारिश की वजह से ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो जाता है. यही वजह है कि मानसून में सब्जियों की कीमत उछाल मारती है. इस साल पहले हीटवेव के चलते नुकसान हुआ और उसके बाद भारी बारिश ने किसानों और उपभोक्ताओं पर दोहरी मार मारी है.

ये भी पढ़ें 

Ola Electric: 43 फीसदी लुढ़क चुके हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, बजाज और टीवीएस छीन रहे मार्केट शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Share Market Today: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget