एक्सप्लोरर

कृषि सेक्टर के भरोसेमंद आंकड़ों के लिये शुरू हुआ पोर्टल, जटिल चुनौतियों से निपटने को सरकार का अहम कदम

Agriculture Portal: कृषि मंत्रालय के मुताबिक यह पहल ई-गवर्नेंस के सिद्धांतों के मुताबिक है और यह कदम भरोसेमंद आंकड़ों तक पहुंच को सुगम बनाएगा.

Agriculture Portal: केंद्र सरकार ने आज कृषि से जुड़े आंकड़ों के लिए यूनिफाईड पोर्टल लॉन्च कर दिया है. पोर्टल को लॉन्च करने के बाद, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि यह भारतीय कृषि के सामने आने वाली संचालन व्यवस्था से जुड़ी जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने एक बयान में कहा कि कृषि क्षेत्र में डेटा मैनेजमेंट को सुव्यवस्थित करने और बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया यह प्लेटफॉर्म ज्यादा कुशल और उत्तरदायी कृषि नीति ढांचे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

भरोसेमंद आंकड़ों तक पहुंच को सुगम बनाएगा ये पोर्टल

कृषि मंत्रालय के मुताबिक यह पहल ई-गवर्नेंस के सिद्धांतों के मुताबिक है और यह कदम भरोसेमंद आंकड़ों तक पहुंच को सुगम बनाएगा. इससे संबंधित पक्षों को सोच-विचार कर फैसला लेने में मदद मिलेगी. कृषि मंत्रालय द्वारा विकसित एकीकृत पोर्टल (यूपीएजी) कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण घटक है. मंत्रालय के मुताबिक, यह पहल भारत के कृषि क्षेत्र में स्मार्टनेस, पारदर्शिता और चपलता लाते हुए ई-गवर्नेंस के सिद्धांतों के अनुरूप है. कृषि सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि पोर्टल से यूजर्स को आसानी से भरोसेमंद, विस्तृत और वस्तुपरक आंकड़ों तक पहुंच से लाभ होगा.

क्या-क्या फायदे होंगे इस पोर्टल से 

पोर्टल बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी के साथ बारीक उत्पादन अनुमान तैयार करेगा, जिससे सरकार की कृषि संकटों पर तेजी से प्रतिक्रिया करने की क्षमता बढ़ेगी.
 
यह एल्गोरिदम का उपयोग करके कमोडिटी प्रोफाइल रिपोर्ट भी तैयार करेगा और यूजर्स को व्यापक अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा.
 
बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, यूजर्स को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए पोर्टल के डेटा का उपयोग करने की सुविधा होगी, जिससे डेटा-संचालित फैसला लेने को बढ़ावा मिलेगा. 
 
पोर्टल का लक्ष्य सत्यापित आंकड़ों की कमी से संबंधित चुनौतियों को दूर करना है. सही आंकड़ों का अभाव पॉलिसी मेकर्स, शोधकर्ताओं और अंशधारकों के लिए सोच-विचार कर निर्णय लेना मुश्किल बना देता है. नीति आयोग के सदस्य के अनुसार एक शोध से पता चलता है कि आंकड़ों में एक डॉलर के निवेश से 32 डॉलर का प्रभाव पड़ता है.
 
ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget