एक्सप्लोरर

नए मोबाइल कनेक्शन के लिए अब नहीं होगा कागजी तामझाम, प्रीपेड, पोस्टपेड बदलाव के लिए भी नई KYC की जरूरत नहीं, जानें पूरी जानकारी

सरकार ने नए मोबाइल कनेक्शन और पोस्टपेड, प्रीपेड बदलाव करने के नियमों में बदलाव किया है. अब आपको इसके लिए बार बार KYC की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा.

अगर आप नया मोबाइल कनेक्शन लेने का विचार कर रहे हैं या आप अपने पोस्टपेड नंबर को प्रीपेड या प्रीपेड नंबर को पोस्टपेड में बदलने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है. दरअसल, अब नए मोबाइल कनेक्शन या पोस्टपेड से प्रीपेड और प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलाव के लिए ज्यादा कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी. अब टेलकॉम कंपनियां फॉर्म भरने का यह काम डिजिटल माध्यम के जरिए करेंगी, सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए इस फैसल को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंजूरी दे दी.

डिजिटल KYC

अगर आप कोई नया मोबाइल नंबर या टेलीफोन का कनेक्शन कराने जा रहे हैं तो आपका KYC अब पूरी तरह से डिजिटल माध्य से होगा. अब आपको KYC के लिए किसी भी तरह के फिजिकली या कागज जमा नहीं कराने होंगे. इसके अलावा पोस्ट पेड सिम को प्रीपेड सिम में बदलने के लिए भी अब आपको किसी भी तरह का फॉर्म नहीं भरना होगा, वहीं भी डिजिटल KYC मान्य होगी.

KYC सिर्फ 1 रुपये में

सरकार द्वारा कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद अब नए नियमों के अनुसार अब सिम देने वाली कंपनी ऐप के जरिए सेल्फ KYC कर सकेंगे, सेल्फ KYC के लिए आपको महज 1 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा.

खुद करें Self KYC

सेल्फ KYC के लिए अपने सिम प्रोवाइडर की एप्लीकेशन अपने मोबाइल में डाउनलोड करें. इसके बाद अपने फोन से रजिस्टर करें और अल्टरनेट नंबर डालें. इसके बाद OTP भेजा जाएगा. इसके बाद लॉग इन करें औऱ सेल्फ KYC ऑप्शन पर जाएं. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और प्रक्रिया पूरा कर सेल्फ KYC  पूरा कर लें.

CAF बदलेगा Digital Storage में

Paper Customer Acquisition Forms (CAF) को डिजिटल स्टोरज ऑफ डेटा में बदल दिया जाएगा. इससे तकरीबन 300 से 400 करोड़ सीएएफ जो गोदामों में पड़े हैं उसकी आवश्यकता नहीं होगी. इसके अलावा सीएएफ के वेयर हाउस के ऑडिट की जरूरत भी नहीं होगी, इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा की गई.

यह भी पढ़ें:

Corona Vaccination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बना रिकॉर्ड, लगाई गई 2.50 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन

Mumbai Crime: NCB को मिली बड़ी सफलता, दाऊद का सहयोगी अजीम भाई मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget