एक्सप्लोरर

Steel Prices: घर बनाने की कर रहे तैयारी? आ गया सबसे सुंदर ‘शुभ मुहूर्त’, स्टील के भाव 3 साल में हो गए सबसे कम

House Construction Cost: स्टील की कीमतें अभी 3 साल के निचले स्तर पर आ जाने से नया मकान बनवाने की लागत कम हो सकती है. इस तरह आप इस मौके का फासदा उठाकर अपना घर बनवा सकते हैं...

नया घर खरीदना हो या नया मकान बनवाना, यह ज्यादातर लोगों के लिए ‘वंस इन अ लाइफटाइम’ यानी जीवन में एक बार होने वाला काम रहता है. इसका कारण है कि घर खरीदने या मकान बनवाने के लिए मोटी रकम की जरूरत होती है. ऐसे में अगर कभी कीमतें गिर जाएं या मकान बनवाने की लागत कम हो जाए तो वह किसी शुभ मुहूर्त से कम नहीं है. अभी ऐसा ही शुभ मुहूर्त तैयार हुआ है उनके लिए, जो घर बनवाना चाह रहे हैं.

3 साल में सबसे सस्ता मिल रहा स्टील

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि घरेलू बाजार में स्टील की कीमतें अभी 3 साल के निचले स्तर पर आ गई हैं. पीटीआई ने मार्केट रिसर्च फर्म बिगमिंट के हवाले से यह जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, अन्य देशों से भारत में आयात बढ़ने से घरेलू बाजार में कीमतें प्रभावित हुई हैं और 3 साल में सबसे कम हो गई हैं.

घरेलू बाजार में स्टील की मौजूदा कीमतें

स्टील की कीमतों में आई ये नरमी हर कैटेगरी में दिख रही है. हॉट रॉल्ड कॉइल (एचआरसी) की कीमतें अभी 51 हजार रुपये टन पर आई हुई हैं. यह अप्रैल 2022 के 76 हजार रुपये टन की तुलना में करीब 33 फीसदी कम है. इसी तरह सीआरसी यानी कोल्ड रॉल्ड कॉइल का भाव अप्रैल 2022 के उच्च स्तर 86,300 रुपये टन से कम होकर अभी 58,200 रुपये टन पर आया हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार एचआरसी और सीआरसी दोनों की कीमतें अभी 3 साल के निचले स्तर पर हैं.

देश में आधे हो गए सरिये के भाव

स्टील की कीमतें 3 साल में सबसे कम होने का सीधा असर सरिये की कीमत पर पड़ा है. आयरन मार्ट के हिसाब से अभी देश में सरिये की कीमत ज्यादातर शहरों में 45 हजार रुपये टन से नीचे आई हुई है. रायपुर, दुर्गापुर, कोलकाता जैसे बाजारों में तो सरिया अभी 40 हजार रुपये टन के आस-पास मिल रहा है. अभी बहुत समय नहीं बीता है, जब सरिये की कीमत 80 हजार रुपये टन के आस-पास चल रही थीं. यानी अभी सरिया लगभग आधे भाव पर मिल रहा है.

इतनी आती है सरिये पर लागत

नया मकान बनवाने में सरिये का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. सरिये के इस्तेमाल से नए मकान को मजबूती मिलती है. इस कारण मकानों के आधुनिक डिजाइनों में सरिये की भूमिका अहम रहती है और मकान बनवाने की कुल लागत में सरिये का हिस्सा 25 फीसदी तक रहता है. ऐसे में अगर सरिया सस्ता हो तो मकान बनवाने की ओवरऑल लागत में काफी कमी आ जाती है. अभी आपके लिए यही संयोग बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: सरकार बनाएगी एक करोड़ घर, गरीबों और मिडिल क्लास का सस्ते घर का सपना होगा पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget