एक्सप्लोरर

PM Awas Yojana: सरकार बनाएगी एक करोड़ घर, गरीबों और मिडिल क्लास का सस्ते घर का सपना होगा पूरा

1 Crore Houses: पीएम मोदी की की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को इस स्कीम को मंजूरी मिल गई. योजना के पहले चरण में 1.18 करोड़ घर बनाने की मंजूरी मिली थी. उनमें से 85.5 लाख घर बन चुके हैं.

1 Crore Houses: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-अर्बन 2.0 (Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban 2.0) स्कीम को मंजूरी दे दी है. इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार शहरी गरीबों और मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक करोड़ सस्ते घर बनाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को इस स्कीम को मंजूरी दी गई. इस योजना पर सरकार 2.30 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी. इस योजना के तहत सरकार शहरी इलाकों में घर बनाने के लिए वित्तीय मदद देगी. 

पहले चरण में मंजूर हुए थे 1.18 करोड़ घर

प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के पहले चरण में 1.18 करोड़ घर बनाने की मंजूरी दी गई थी. इनमें से 85.5 लाख घर बन चुके हैं. इसके अलावा क्रेडिट रिस्क गारंटी फंड ट्रस्ट में अब सरकार 3000 करोड़ रुपये देगी. पहले यह आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये था. इसके तहत बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को मदद की जाती है ताकि वह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर बनाने के लिए फाइनेंस कर सकें. इस फंड का मैनेजमेंट अब नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank) की बजाय नेशनल क्रेडिट गारंटी कंपनी (National Credit Guarantee Company) करेगी. 

ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी को मिलेगा लाभ 

इस स्कीम के दायरे में वह लोग आएंगे, जिनके पास अभी पक्का घर नहीं है. सालाना 3 लाख रुपये तक आय वाले ईडब्ल्यूएस, 3 से 6 लाख रुपये आय वाले एलआईजी और 6 से 9 लाख रुपये वाले एमआईजी कैटेगरी में गिने जाएंगे. स्कीम के तहत जमीन न होने पर आपको राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश की तरफ से प्लॉट भी उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा प्राइवेट प्रोजेक्ट में घर खरीद रहे लोगों को हाउसिंग वाउचर उपलब्ध कराए जाएंगे. इस बार स्कीम में रेंटल हाउसिंग को भी जोड़ा गया है. इसमें अगर आप घर खरीदना या बनाना नहीं चाहते हैं तो रेंट पर लेने का ऑप्शन भी रहेगा. 

होम लोन पर मिलेगी 1.80 लाख रुपये की सब्सिडी

इसके अलावा स्कीम के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी कैटेगरी में आने वाले लोगों को 35 लाख रुपये तक के घर पर 25 लाख रुपये तक का होम लोन लेने पर ब्याज पर सब्सिडी दी जाएगी. इस स्कीम में 1.80 लाख रुपये की सब्सिडी 5 साल तक इंस्टॉलमेंट में दी जाएगी.

ये भी पढ़ें 

Gold Rate: फिर हवा में उड़ने लगे सोने के भाव, चांदी को भी लगे पंख, 1000 रुपये से ज्यादा उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget