एक्सप्लोरर

सस्ता हुआ सोना, क्या ये खरीदने का सही मौका? जानें आज 17 सितंबर 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

Gold Price: चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है.

Gold Price Today: अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच, एक दिन पहले रिकॉर्ड हाई छूने के बाद बुधवार 17 सितंबर 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है. एमसीएक्स पर सोना शुरुआती कारोबार के दौरान 0.23 प्रतिशत गिरकर 1,09,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, तो वहीं चांदी भी 1.02 प्रतिशत फिसलकर 1,27,503 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से उपलब्ध है.

बाजार का ताजा भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. यहां चांदी का भाव 1,27,800 रुपये प्रति किलोग्राम है. मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,11,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इन शहरों में चांदी 1,27,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है.

अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोना 1,11,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. वहीं, इन शहरों में चांदी का भाव 1,27,600 रुपये प्रति किलोग्राम है.

कैसे तय होता है रेट?

सोना-चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है. अगर डॉलर की कीमत बढ़ती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं.

भारत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है. ऐसे में सीमा शुल्क (Import Duty), GST और अन्य स्थानीय टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या अन्य अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों को चुनते हैं.

भारत में सोना केवल निवेश ही नहीं, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए मांग अधिक होती है, जिससे कीमतें प्रभावित होती हैं. सोना लंबे समय से महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है. जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में जोखिम होता है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इसकी मांग और कीमत हमेशा बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: भारत-यूएस ट्रेड डील पर बातचीत से उछला बाजार, 200 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 25300 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: 'समझदारी से करें इस्तेमाल...' पीएम मोदी की अपील के बीच आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
'समझदारी से करें इस्तेमाल...' पीएम मोदी की अपील के बीच आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
पेट्रोल-डीजल पर PM Modi की अपील के बाद पंप पर जमा हुई भीड़, पैनिक हुए लोग, टंकी फुल कराने लगे
पेट्रोल-डीजल पर PM Modi की अपील के बाद पंप पर जमा हुई भीड़, पैनिक हुए लोग, टंकी फुल कराने लगे
Petrol-Diesel Price: क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? PM मोदी की अपील ने किया इशारा! बोले- आसमान छू रहे...
क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? PM मोदी की अपील ने किया इशारा! बोले- आसमान छू रहे...
PM Modi on Petrol Diesel Price: पीएम मोदी ने की पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील, अब क्या होगा, क्या है कारण?
पीएम मोदी ने की पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील, अब क्या होगा, क्या है कारण?

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
'ओवैसी और ओसामा बिन लादेन में कोई फर्क नहीं', नितेश राणे का विवादित बयान, AIMIM को बताया 'आतंकी संगठन'
'ओवैसी और ओसामा बिन लादेन में कोई फर्क नहीं', नितेश राणे का विवादित बयान, AIMIM को बताया 'आतंकी संगठन'
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Train News: बेंगलुरु-मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट! जून में शुरू होगी नई रेल, वंदे भारत स्लीपर का रास्ता भी साफ
बेंगलुरु-मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट! जून में शुरू होगी नई ट्रेन, वंदे भारत स्लीपर का रास्ता भी साफ
Kidney Valley: इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget