एक्सप्लोरर

Gold Price Today: ट्रंप के बयान के बाद सोना आज सस्ता हुआ या महंगा, जानें 13 अगस्त 2025 को आपके शहर का भाव

Gold And Silver prices Today: अमेरिकी डॉलर में लगातार आ रही गिरावट और महंगाई के अनुमानित आंकड़े उम्मीद से कम आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर में फेडरल रिज़र्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.

Gold Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर अनिश्चितता के बीच एक दिन पहले बयान दिया कि यूएस में सोने के आयात पर कोई नया शुल्क नहीं लगेगा. उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही, अमेरिकी डॉलर में लगातार आ रही गिरावट और महंगाई के अनुमानित आंकड़े उम्मीद से कम आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर में फेडरल रिज़र्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.

हाल में भू-राजनीतिक तनाव में कमी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में कुछ कमी आई है, हालांकि उतार-चढ़ाव बरकरार है. यूक्रेन-रूस युद्ध के अब आखिरी चरण में आने की उम्मीद के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार, 13 अगस्त 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत पिछले करीब तीन हफ्तों से एक लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर बनी हुई है.

आपके शहर का ताजा भाव

एमसीएक्स पर सोना सुबह के कारोबार के दौरान 1,00,236 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, जबकि चांदी की कीमत 1,14,265 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई थी. इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,00,350 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,988 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि चांदी (999 सिल्वर फाइन) 1,14,690 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध है.

मुंबई में बुलियन पर सोना 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि एमसीएक्स पर 1,00,192 रुपये में बिक रहा है. दिल्ली में बुलियन पर सोना 1,00,000 रुपये और एमसीएक्स पर 1,00,192 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कोलकाता में बुलियन पर सोना 1,00,040 रुपये और एमसीएक्स पर 1,00,192 रुपये में बिक रहा है. आईटी सिटी बेंगलुरू में बुलियन पर सोना 1,00,250, रुपये जबकि एमसीएक्स पर 1,00,192 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है.

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना तय होते हैं और इसके पीछे कई कारण होते हैं. इनमें मुख्य रूप से ये फैक्टर शामिल हैं:

एक्सचेंज रेट और डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव

चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की भारतीय कीमत पर पड़ता है. अगर डॉलर मज़बूत होता है या रुपया कमजोर पड़ता है, तो भारत में सोने की कीमत बढ़ जाती है.

सीमा शुल्क और टैक्स

भारत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है. ऐसे में सीमा शुल्क (Import Duty), जीएसटी (GST) और अन्य स्थानीय टैक्स सीधे कीमतों को प्रभावित करते हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति

वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. अनिश्चितता के समय निवेशक शेयर जैसी अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोना जैसे सुरक्षित विकल्प चुनते हैं.

भारत में सोने का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व

भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं का हिस्सा है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इससे मांग बढ़ती है और कीमत पर असर पड़ता है.

मुद्रास्फीति और निवेश के दृष्टिकोण से

सोना लंबे समय से महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है. जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में जोखिम होता है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार की आज दमदार शुरुआत, 289 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 24000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर! क्रूड ऑयल की कीमतों में 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, आम आदमी को राहत
बड़ी खबर! क्रूड ऑयल की कीमतों में 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, आम आदमी को राहत
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल?
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल?
LPG Rate Today: आज करानी है गैस सिलेंडर की बुकिंग? पहले जानें कितना बढ़ा या घटा रेट
आज करानी है गैस सिलेंडर की बुकिंग? पहले जानें कितना बढ़ा या घटा रेट
Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget